Headlines

ट्रोलिंग पर भड़के सलमान खान:कहा- मेरी बुराई कर व्यूज-फॉलोवर्स मिल रहे है; ईठा से क्लैश पर श्रद्धा से माफी मांगी, सुहाना-शाहरुख पर भी की बात




सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लिए ट्रोल किए जाने वाले लोगों को जवाब दिया है। एक्टर का कहना है कि अगर उनका मजाक उड़ाने से कुछ लोगों को व्यूज और फेम मिल रहा है, तो वो खुश हैं। इसके अलावा इवेंट में सलमान ने श्रद्धा कपूर की फिल्म से क्लैश होने पर अफसोस जताते हुए उनसे माफी मांगने की बात भी कही। शुक्रवार को सलमान खान एबीपी के राइजिंग समिट 2026 में सलमान खान ने बिग बॉस में गुस्सा होते हुए शर्ट उतारने की वजह बताई। उन्होंने कहा, मेरा शर्ट उतारना एक इंपल्सिव डिसीजन था। आजकल सोशल मीडिया पर इतनी नेगेटिविटी चल रही है। आज कल नया ट्रेंड हो गया है कि नेगेटिविटी, पॉजिटिविटी से ज्यादा अट्रैक्ट होती है, जो मुझे लगता है कि चलो ठीक है। अगर पैसे मिल भी रहे हैं, फॉलोवर्स बढ़ भी रहे हैं, तो नेगेटिव क्यों करना है। क्योंकि आप खुद नेगेटिव हैं। आगे सलमान ने कहा, एक बहुत अच्छा नेरेटिव, जो आजकल मैं देख रहा हूं कि वी वॉन्ट भाई बैक (हम भाई की वापसी चाहते हैं), उन्होंने बढ़िया फिल्में की हैं, लेकिन पिछली 5-6 फिल्मों में क्या हो गया भाई। भाई की एनर्जी नहीं रही। भाई इंट्रेस्टेड नहीं है। भाई को अपने दोस्तों की नहीं सुननी चाहिए। भाई ये भाई वो। ये ट्रेलर देखने के बाद हमें लगा था कि भाई मातृभूमि से वापसी कर रहा हैं, लेकिन अब लग रहा है कि अगली फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा। आगे सलमान ने कहा, बोल रहे हैं तो अच्छी बात है, भाई की वजह से आप सोशल मीडिया पर दिखाई तो दे रहे हो। भाई की बुराई करके आपके फॉलोवर्स आ रहे हैं। एक रोजी मिल रही है आपको। भाई को इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। जो करना है करो। श्रद्धा कपूर से क्लैश पर मांगी माफी सलमान की फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है, इसी दिन श्रद्धा कपूर की ईठा भी आएगी। इस क्लैश पर सलमान ने कहा है कि मीडिया के लिए रखी गई स्क्रीनिंग में उन्हें वीएफएक्स की कुछ गड़बड़ियां दिखीं, जिसके बाद इसे टालते हुए 4 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। 27 को सूरज बड़जात्या की फिल्म आ रही है, फिर सनी की। जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म रिलीज 4 दिसंबर की रखी। सलमान ने आगे कहा- शाहरुख खान की फिल्म किंग 24 दिसंबर को आ रही है, मैं शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना से क्लैश नहीं करना चाहता। जनवरी में विक्की, रणबीर, आलिया की फिल्म (लव एंड वॉर) आ रही है। उससे भी नहीं टकराना और फिर अप्रैल में मॉन्सटर आ रही है। मैं अपनी ही फिल्म से क्लैश नहीं करना चाहता। आगे सलमान ने कहा- फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करने तक मुझे नहीं पता था कि इसी दिन श्रद्धा की भी फिल्म आ रही है। मुझे इसका बहुत अफसोस है। अगर मुझे पहले पता होता, तो मैं श्रद्धा के सामने कभी नहीं आता। मैंने उसे बड़ा होते हुए देखा है। मैंने उसे कॉल कर माफी मांगी, तो उसने कहा- नहीं सर कोई बात नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *