Headlines

Anthropic Scientist Levent Alpoge Solves Riemann Hypothesis Using Claude AI


  • Hindi News
  • Business
  • Anthropic Scientist Levent Alpoge Solves Riemann Hypothesis Using Claude AI

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गणित की दुनिया में पिछले 167 सालों से अनसुलझी सबसे मशहूर पहेली को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सुलझा लेने का दावा किया गया है। अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) के साइंटिस्ट लेवेंट एल्पोगे ने शुक्रवार (20 नवंबर) देर रात बताया कि उन्होंने कंपनी के AI मॉडल ‘क्लॉड’ (Claude) की मदद से ‘रीमैन हाइपोथिसिस’ को हल कर लिया है। सबूत के तौर पर उन्होंने 1.7 करोड़ से ज्यादा लाइनों का कंप्यूटर कोड भी जारी किया है।

क्या है ‘रीमैन हाइपोथिसिस’ और यह इतना खास क्यों है?

इस सिद्धांत का नाम जर्मन गणितज्ञ जॉर्ज बर्नहार्ड रीमैन के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने इसे सबसे पहले साल 1859 में पेश किया था। यह मुख्य रूप से अभाज्य संख्याओं (Prime Numbers) के पैटर्न और उनके वितरण से जुड़ा है। गणित में अभाज्य संख्याओं को सभी पूर्ण संख्याओं (Whole Numbers) की बुनियादी ईंट माना जाता है।

पिछले 160 से ज्यादा सालों से दुनिया भर के गणितज्ञ इसे साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस कोशिश के दौरान गणित की कई नई तकनीकें विकसित हुईं, जिनका बड़ा फायदा अलजेब्रिक ज्योमेट्री, प्रोबेबिलिटी थ्योरी, क्वांटम फिजिक्स और डायनेमिकल सिस्टम्स जैसे क्षेत्रों को मिला है।

हल करने पर रखा गया था $1 मिलियन (करीब ₹8.4 करोड़) का इनाम

रीमैन हाइपोथिसिस की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह क्ले मैथमेटिक्स इंस्टीट्यूट (Clay Mathematics Institute) की उन सात चुनिंदा ‘मिलेनियम प्राइज प्रॉब्लम्स’ में शामिल है, जिन्हें हल करने के लिए संस्थान ने 1 मिलियन डॉलर (करीब ₹8.4 करोड़) के इनाम की घोषणा कर रखी है।

साइंटिस्ट ने कहा- AI ने कैसे हल निकाला, इसके हर तर्क को मैं भी पूरी तरह नहीं समझ पाया

लेवेंट एल्पोगे ने अपने दावे में कहा है कि उन्होंने न केवल रीमैन हाइपोथिसिस, बल्कि इसके एक और भी कठिन रूप ‘जनरलाइज्ड रीमैन हाइपोथिसिस’ को भी साबित कर दिया है। हालांकि, इस काम के लिए उन्होंने कोई पारंपरिक रिसर्च पेपर पब्लिश नहीं किया है, बल्कि सीधे 1.7 करोड़ लाइनों का कंप्यूटर कोड जारी किया है।

दिलचस्प बात यह है कि एल्पोगे ने खुद यह स्वीकार किया है कि AI मॉडल ‘क्लॉड’ ने इस नतीजे तक पहुंचने के लिए जिन तर्कों का इस्तेमाल किया है, वे अभी तक उनमें से हर एक तर्क को पूरी तरह से खुद भी नहीं समझ पाए हैं।

MIT के प्रोफेसर और दो प्रूफ-चेकिंग सिस्टम्स ने कोड को सही माना

साइंटिस्ट के इस दावे के बाद इसकी जांच भी शुरू हो गई है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के गणितज्ञ एंड्रयू सदरलैंड समेत कुछ स्वतंत्र गणितज्ञों ने पुष्टि की है कि एल्पोगे द्वारा जारी किया गया कोड कई कठिन शुरुआती जांचों में खरा उतरा है। इसके अलावा, दो अलग-अलग ऑटोमेटेड प्रूफ-चेकिंग सिस्टम्स ने भी इस नतीजे को स्वीकार कर लिया है।

आगे क्या: दुनिया भर के गणितज्ञ करेंगे इसकी गहन समीक्षा

भले ही शुरुआती डिजिटल और कंप्यूटर जांच में इस कोड को सही पाया गया हो, लेकिन गणित की दुनिया में किसी भी इतने बड़े दावे को अंतिम रूप से स्वीकार करने की प्रक्रिया बेहद सख्त होती है। आने वाले महीनों में दुनिया भर के शीर्ष गणितज्ञ इस 1.7 करोड़ लाइन के कोड और AI के तर्कों की बारीकी से समीक्षा (Peer Review) करेंगे। अगर यह प्रूफ पूरी तरह सही साबित होता है, तो यह न केवल गणित के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि वैज्ञानिक शोध में AI की भूमिका को भी हमेशा के लिए बदल देगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *