Headlines

‘रामायण’ ने 18वें दिन कमाए ₹35.60 करोड़:धुरंधर-2 के बाद तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1693 करोड़ हुआ




रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायणः पार्ट-1 ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की। फिल्म ने रविवार को भारत में ₹35.60 करोड़ नेट कमाए। शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 28.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹942.75 करोड़ हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹1,126.50 करोड़ पहुंच चुका है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,693.50 करोड़ हो चुका है। अब फिल्म ₹1,700 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ करोड़ दूर है। फिल्म के तीसरे वीकेंड यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुल ₹79 करोड़ नेट की कमाई हुई। शुक्रवार को ₹15.75 करोड़, शनिवार को ₹27.65 करोड़ और रविवार को ₹35.60 करोड़ का कलेक्शन रहा। हालांकि तीसरे रविवार की कमाई दूसरे रविवार के ₹75 करोड़ के मुकाबले 52.5% कम रही। हिंदी में हुई सबसे ज्यादा कमाई फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी वर्जन से आया। हिंदी में 18वें दिन ₹26.25 करोड़ कमाए। मलयालम में ₹3.40 करोड़, कन्नड़ में ₹2.50 करोड़, तमिल में ₹2.40 करोड़ और तेलुगु में ₹1.05 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म ने कौन से 5 रिकॉर्ड बनाए और तोड़े? 1. तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ ने तीसरे रविवार ₹35.60 करोड़ कमाए। इसके साथ ही फिल्म इस मामले में बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसने स्त्री 2, छावा, धुरंधर 2 और पुष्पा 2 के तीसरे रविवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। हालांकि धुरंधर के तीसरे रविवार के ₹38.50 करोड़ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। 2. हिंदी में ₹700 करोड़ क्लब तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म फिल्म का हिंदी नेट कलेक्शन ₹715.75 करोड़ हो चुका है। इस आंकड़े के साथ ‘रामायण’ हिंदी में ₹700 करोड़ नेट तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है। इस उपलब्धि में इससे आगे धुरंधर 2 है। 3. दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों के टॉप-5 में जगह ₹1,693.50 करोड़ के वर्ल्डवाइड ग्रॉ कलेक्शन के साथ फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप-5 सूची में पहुंच गई है। फिल्म अब पुष्पा 2 के ₹1,742.10 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। 4. इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी रामायणः पार्ट-1 महज 18 दिनों में फिल्म रामायण पार्ट-1, बॉलीवुड के इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने धुरंधर, जवान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 5. अमेरिका में भारतीय फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 28 मिलियन डॉलर की कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों के लिए नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म विदेशी बाजार, खासकर अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड धुरंधर 2 के पास था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *