Headlines

टोल प्लाजा पार करते ही गाड़ी का इंश्योरेंस चेक होगा:बीमा नहीं होने पर रीन्यूअल का SMS मिलेगा; नए सिस्टम की टेस्टिंग कर रही सरकार




अब हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरते ही आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस की जांच हो जाएगी। सरकार एक ऐसे नए सिस्टम का ट्रायल कर रही है, जो टोल पार करते ही आपकी गाड़ी का नंबर चेक करेगा। अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी बीमा खत्म हो चुका है, तो आपके मोबाइल पर तुरंत रीन्यूअल का अलर्ट SMS आ जाएगा। अभी इसका टेस्ट दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा (UER-II) पर चल रहा है और सफल होने पर इसे देशभर के टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। पुलिस की चेकिंग और कागजी झंझट से राहत मिलेगी अभी सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों को रोककर उनके कागजात और इंश्योरेंस पेपर चेक करती है, जिससे कई बार वाहन चालकों और पुलिस के बीच बहस की स्थिति बन जाती है। अगर टोल प्लाजा पर टेस्ट किया जा रहा यह सिस्टम सफल होकर देशभर में लागू हो जाता है, तो सड़क पर रोककर पेपर चेक करने की जरूरत काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा, टोल पार करते ही मेसेज मिलने से उन लोगों को भी याद आ जाएगा जो अनजाने में पॉलिसी रीन्यू करना भूल जाते हैं। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्यों जरूरी है? थर्ड पार्टी इंश्योरेंस सड़क पर चलने वाली सभी गाड़ियों के लिए अनिवार्य है। यह हादसे में किसी दूसरे व्यक्ति को चोट लगने, उसकी मौत होने या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर मुआवजे से जुड़ी सुरक्षा देता है। अगर गाड़ी का बीमा नहीं है और दुर्घटना हो जाती है, तो वाहन मालिक को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, दुर्घटना से होने वाले नुकसान की आर्थिक जिम्मेदारी भी उस पर आ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *