Headlines

बेंगलुरु में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:पुलिस कमिश्नर को मिला ईमेल, इंदौर के कॉन्सर्ट को लेकर भी मिली थी धमकी




पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिली है। कर्नाटक के धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को भेजे गए ईमेल में आईईडी ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा है। धमकी में कहा गया कि 29 नवंबर को बेंगलुरु के नाइस रोड ग्राउंड (मदावरा) में होने वाले कॉन्सर्ट को निशाना बनाया जा सकता है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले ने कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को भी चेतावनी दी है। उनसे बच्चों को साथ नहीं लाने, आईफोन का जवाब नहीं देने और मेट्रो से सफर नहीं करने को कहा गया है। पुलिस ईमेल की सच्चाई और इसे भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल कॉन्सर्ट रद्द होने या तारीख बदलने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इंदौर कॉन्सर्ट से पहले भी मिली थी बम की धमकी बेंगलुरु से पहले दिलजीत के 15 नवंबर को हुए इंदौर कॉन्सर्ट से पहले भी धमकी भरे ईमेल मिले थे। ये ईमेल इंदौर के मेयर कार्यालय, निजी स्कूलों और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच को भेजे गए थे। इसके बावजूद दिलजीत ने कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम किया था। इंदौर कॉन्सर्ट से पहले उनके चार गानों पर रोक भी लगाई गई थी। इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा’ शामिल थे। इन गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों से जुड़े संदर्भों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इस पर दिलजीत ने मंच से शायर राहत इंदौरी की पंक्तियां सुनाई थीं। बेंगलुरु का कार्यक्रम दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का हिस्सा है। इस टूर की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *