![]()
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मौके मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में छोटे मैदान, बेहतर बैट और फील्डिंग प्रतिबंधों के कारण क्रिकेटर बल्लेबाजों की ओर झुकता जा रहा है। बाबर ने कहा- ‘जरुरी नहीं है कि हर मैदान पर 200 या ज्यादा रन बने। हर देश और मैदान की परिस्थितियां अलग होती हैं। इसलिए पिच और कंडीशन में गेंदबाजों के लिए भी कुछ होना चाहिए।’ बाबर फिलहाल इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) में खेल रहे हैं। वे पहली बार यह लीग खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने डेब्यू मैच में 86 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। बाबर के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 4,596 रन हैं। वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 42 बार यह उपलब्धि हासिल की है। बाबर 145 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 85 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। लगातार 55 टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। बाबर बोले- यूएई में बिताए पल मेरे लिए खास फिलहाल ILT20 पर है पूरा ध्यान अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले फाइनल में पाकिस्तान की संभावनाओं को लेकर बाबर ने अभी ज्यादा बात नहीं की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान ILT20 पर है। बाबर ने अपने प्रशंसकों से मिलने वाले समर्थन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है और वे अपने प्रदर्शन से इस भरोसे को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।
Source link
बाबर आजम बोले- बैट और बॉल के बीच संतुलन जरूरी:बल्लेबाजों के पक्ष में झुक रहा टी-20 क्रिकेट, हर मैदान पर 200 रन बनना जरुरी नहीं