Headlines

Indian Women Hockey Team Records Best FIH Ranking After Beating Japan


  • Hindi News
  • Sports
  • Indian Women Hockey Team Records Best FIH Ranking After Beating Japan

भोपाल25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जापान को हराया।  - Dainik Bhaskar

भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जापान को हराया।

भारतीय महिला हॉकी टीम FIH वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने भोपाल में चल रही विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को जापान को 4-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।

भारत ने एक दिन पहले ही पहली बार टॉप-5 में जगह बनाई थी। चीन को 6-2 से हराने के बाद टीम पांचवें नंबर पर पहुंची थी। अब जापान पर जीत के बाद उसने एक और स्थान की छलांग लगाई है।

2003 में शुरू हुई थी FIH रैंकिंग

FIH वर्ल्ड रैंकिंग की शुरुआत अक्टूबर 2003 में हुई थी। इसके बाद भारतीय महिला टीम की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग छठी थी। टीम मई-जून 2022 और 2023 में छठे नंबर पर पहुंची थी।

  • 2018: वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद 9वीं रैंकिंग।
  • टोक्यो ओलिंपिक 2020: चौथे स्थान पर रहने के बाद 8वीं रैंकिंग।
  • 2022 और 2023: FIH प्रो लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद छठी रैंकिंग।
  • 25 नवंबर 2026: पहली बार चौथे नंबर पर पहुंची।

टूर्नामेंट में भारत की लगातार पांचवीं जीत

भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। टीम ने लीग स्टेज में मलेशिया, थाईलैंड, साउथ कोरिया, चीन और जापान को हराया। भारत ने सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में खेल रही भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन है। टीम लगातार तीसरी और कुल चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के इरादे से उतरी है।

भारत ने टूर्नामेंट में लीग स्टेज के 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारत ने टूर्नामेंट में लीग स्टेज के 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

चीन के खिलाफ दर्ज की थी बड़ी जीत

भारत ने चीन को 6-2 से हराया था। विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में चीन के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले 2013 में भारत ने चीन को 4-2 से हराया था।

इसके बाद जापान पर 4-0 की जीत ने टीम की मजबूत स्थिति और बेहतर कर दी।

2026 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 2026 उपलब्धियों से भरा रहा है। टीम ने FIH नेशंस कप का खिताब जीता। इसके बाद हॉकी वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान हासिल किया, जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

टीम ने 44 साल के अंतराल के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता। अब वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचना भारतीय महिला हॉकी के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.