Headlines

WBBL Cricket Controversy | Deandra Dottin Timed Out Melbourne Renegades


20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विमेंस बिग बैश लीग में बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन देर से क्रीज पर आईं। इसके बाद बॉलर ने खाली स्टंप पर गेंदबाजी कर उन्हें बोल्ड किया।  - Dainik Bhaskar

विमेंस बिग बैश लीग में बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन देर से क्रीज पर आईं। इसके बाद बॉलर ने खाली स्टंप पर गेंदबाजी कर उन्हें बोल्ड किया।

विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में बुधवार को मेलबर्न रेनेगेड्स की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन बिना गेंद खेले बोल्ड हो गईं। ब्रिस्बेन हीट की गेंदबाज सारा ग्लेन ने खाली स्टंप पर गेंद डालकर उन्हें आउट किया।

यह घटना मेलबर्न रेनेगेड्स की चेज के 15वें ओवर में हुई। टीम को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य मिला था। डॉटिन 97 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आईं, लेकिन क्रीज पर पहुंचने में देरी कर दी।

75 सेकेंड में क्रीज पर पहुंचना जरूरी

WBBL के टाइम आउट नियम के मुताबिक, विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के 75 सेकेंड के भीतर नए बल्लेबाज को अगली गेंद खेलने के लिए तैयार होना होता है। ऐसा नहीं होने पर बल्लेबाज को पिच से कम से कम 5 मीटर दूर लेग साइड में खड़ा होना पड़ता है। गेंदबाज इस दौरान खाली स्टंप पर गेंद डाल सकता है।

डॉटिन समय पर तैयार नहीं हो सकीं, इसलिए उन्हें स्क्वायर लेग के पास खड़ा होना पड़ा। ग्लेन ने खाली स्टंप पर गेंद डाली और डॉटिन को बोल्ड करार दिया गया। इस गेंद को ओवर की पहली गेंद भी गिना गया।

डिएंड्रा डॉटिन वेस्टइंडीज से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं।

डिएंड्रा डॉटिन वेस्टइंडीज से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं।

आखिरी गेंद पर रेनेगेड्स ने जीता मैच

डॉटिन बिना खाता खोले आउट हुईं। हालांकि, मेलबर्न रेनेगेड्स ने मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सोफी मोलिन्यू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद मोलिन्यू ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने ग्लेन की गेंदबाजी की तारीफ की और माना कि उनकी टीम ने डॉटिन को तैयार होकर मैदान में भेजने का फैसला लेने में थोड़ी देर कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.