![]()
ICC के टेस्ट बैटर्स की रैकिंग में भारत के 3 बैटर्स टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। इनमें ऋषभ पंत (छठे), कप्तान शुभमन गिल (7वें) और यशस्वी जायसवाल (नौवें) स्थान पर हैं। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में विकेटकीपर पंत को 3, गिल को एक और जायसवाल को 5 स्थान का फायदा हुआ है। राहुल 25वें स्थान पर आए, पडिक्कल 39वें नंबर पर आए केएल राहुल 25वें और देवदत्त पडिक्कल 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स 10 स्थान ऊपर चढ़कर 30वें और ग्लेन फिलिप्स 13 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। बुमराह और रॉबिन्सन संयुक्त दूसरे स्थान पर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (856 रेटिंग पॉइंट्स) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (881 अंक) दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं। दोनों के बीच 25 अंक का फासला है। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे और पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रबाडा को टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी फायदा कगिसो रबाडा को टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वे 10वें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन टॉप पर हैं। जबकि, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दूसरे स्थान पर है। वॉशिंगटन सुंदर को 2 स्थान का नुकसान है। वे 9वें स्थान पर हैं। वनडे रैंकिंग में बेन डकेट 3 स्थान ऊपर आए वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड के बेन डकेट तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड के आदिल राशिद दूसरे बॉलर्स और फिल सॉल्ट बैटर्स में छठे नंबर पर आ गए हैं। टॉम बैंटन भी 26 स्थान की छलांग लगाकर 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ——————————————————
Source link
ICC रैंकिंग- टॉप 10 टेस्ट बैटर्स में 3 भारतीय:पंत छठे, गिल 7वें और जायसवाल 9वें नंबर पर आए; बॉलर्स में बुमराह नंबर-1 के करीब