![]()
12:06 AM27 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
गुरनूर ने पहला टेस्ट विकेट लिया, कॉन्वे 31 रन बनाकर आउट
26वें ओवर की छठी गेंद पर गुरनूर बरार ने डेवोन कॉन्वे को LBW आउट किया। गुरनूर की 135 किमी/घंटा की गेंद कॉन्वे के पिछले पैर पर लगी।
अंपायर ने उन्हें आउट दिया, जिसके बाद कॉन्वे ने रिव्यू लिया। बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप के ऊपरी हिस्से पर लगती दिखी।
कॉन्वे 79 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 4 चौके निकले। यह गुरनूर का डेब्यू टेस्ट में पहला विकेट है। इसके साथ ही पहला सेशन खत्म हो गया।