Headlines

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा मैच रात 3:30 बजे से: गेंदबाजी कोच बोले- बरार डेब्यू कर सकते हैं; सिराज के खेलने पर संशय


क्राइस्टचर्च6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया यहां कभी टेस्ट नहीं जीत सकी है।

मैच से एक दिन पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि हेगले ओवल की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। उन्होंने गुरनूर बरार की तारीफ करते हुए कहा कि यह पिच उनकी गेंदबाजी के लिए आइडल है। बरार इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। यानी, भारत और न्यूजीलैंड दोनों के पास दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज जीतने का मौका है। भारत ने यहां आखिरी टेस्ट सीरीज 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीती थी।

क्राइस्टचर्च में 6 मैच खेले, सभी हारे

भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च में अब तक 6 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले हारे हैं। यहां दो इंटरनेशनल स्टेडियम हैं। टीम इंडिया ने एएमआई स्टेडियम में 5 और हेगले ओवल में एक मैच गंवाया है। हेगले ओवल पर पिछला भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच 2020 में हुआ था। इसमें टीम इंडिया 7 विकेट से हार गई थी।

बुमराह ने पिछले मैच में 5 विकेट झटके

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के 5 विकेट झटके थे। उन्हें पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में एक विकेट मिला था।

मानव सुथार इस साल के टॉप विकेट टेकर्स हैं। वे 3 टेस्ट मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 13 विकेट हैं।

बैटिंग में देवदत्त पडिक्कल इस साल 408 रन बना चुके हैं। उनके अलावा, ऋषभ पंत (377 रन) और केएल राहुल (371 रन) ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।

हेनरी निकल्स ने इस साल 2 शतक लगाए

हेनरी निकल्स ने इस साल न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 शतक के सहारे 403 रन बना चुके हैं। उनका एवरेज 80.6 का है।

रचिन रवींद्र (391 रन) और टॉम ब्लंडेल (329 रन) और ग्लेन फिलिप्स (325 रन) ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। नाथन स्मिथ गेंदबाजों में टॉप पर हैं। वे इस साल 25 विकेट ले चुके हैं। मैट हेनरी ने 13 और काइल जेमिसन ने 11 विकेट झटके हैं।

भारतीय कोच ने कहा- सिराज को सुधार की जरूरत

  • मोहम्मद सिराज को बाहर रखने को लेकर मचे हंगामे पर मोर्कल ने संकेत दिया कि सीनियर पेसर को थोड़ा पीछे हटने, अपने प्रदर्शन का आकलन करने और उन क्षेत्रों पर काम करने की जरूरत है, जहां वे सुधार कर सकते हैं।
  • मोर्कल ने कहा- सिराज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। कभी-कभी फैसले कठिन होते हैं। उनसे मेरी बातचीत हुई थी। मैंने कहा था- चलो थोड़ा पीछे हटते हैं और देखते हैं कि हम कहां सुधार कर सकते हैं। चयन हमारे नियंत्रण में नहीं है।
  • मोर्कल ने स्वीकार किया कि गुरनूर बराड़ अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। टीम चाहती है कि वे मौके के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा, ‘गुरनूर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं, सब कुछ सही कर रहे हैं। उन्हें बस तैयार रहने की जरूरत है जब भी उन्हें मौका मिले। मेरा काम उन्हें 100 प्रतिशत तैयार रखना है।’
  • गेंदबाजी कोच ने अंशुल कंबोज को सपोर्ट किया। उन्हें स्पीड कम होने के लिए क्रिटिसाइज किया जा रहा है। मोर्कल ने कहा कि युवा पेसर्स को कठोरता से नहीं आंका जाना चाहिए, क्योंकि यह गिरावट काफी हद तक सपाट पिच के कारण थी।
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल।

हेगले ओवल की पिच में उछाल होगा

हेगले ओवल की पिच में उछाल होगा। यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। पिछले मुकाबले के शुरुआती सेशन में तेज गेंदबाजों ने बैटर्स को परेशान किया था। फिर पिच फ्लैट हो गई।

क्राइस्टचर्च में 5 दिनी मुकाबले के शुरुआती तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आखिरी के 2 दिन बारिश का पूर्वानुमान है।

पूर्वानुमान मौसम वेबसाइट एक्यू वेदर के अनुसार है।

पूर्वानुमान मौसम वेबसाइट एक्यू वेदर के अनुसार है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/अंशुल कंबोज/आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी/ब्लेयर टिकनर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *