उदयपुर में एनआरआई शादी समारोह में आए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने परफॉर्मेंस दी। स्टेज पर उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को अपनी मूवी के फेमस गानों पर डांस कराया। इस दौरान अपना खास सिग्नेचर पोज देकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
.
शादी बुधवार रात पिछोला झील के किनारे फाइव स्टार होटल उदयविलास में थी। समारोह के दौरान शाहरुख खान की स्टेज पर एंट्री सबसे आकर्षक रही।
सिंगर सोनू निगम मंच पर ‘जो है समां कल हो न हो’ गाना गा रहे रहे थे, तभी अचानक स्टेज पर शाहरुख खान दूल्हे के पीछे आकर उन्हें सरप्राइज देने खड़े हो गए। जैसे ही वापस रोशनी हुई तो दूल्हे ने अपने पीछे शाहरुख खान को देखकर उन्हें खुशी से गले लगा लिया।
पहले देखें शाहरुख खान के साथ दूल्हा-दुल्हन के डांस के PHOTOS

स्टेज पर अंधेरा होने के बाद दूल्हे के पीछे अचानक शाहरुख खान आए ।

शाहरुख खान दूल्हे से गले मिले। इसके बाद सोनू निगम से भी गले मिले।

शाहरुख खान ने दुल्हन के साथ डांस करते हुए फेमस सिग्नेचर पोज दिया।

शाहरुख खान ने स्टेज पर दूल्हे के साथ अपनी मूवी के सॉन्ग पर डांस किया।
फेमस सिग्नेचर पोज दिया
शाहरुख खान ने अपना फेमस सिग्नेचर पोज दिया तो वहां हर कोई क्रेजी हो गया। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ मूवी का महशूर डायलॉग -‘इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि..’ बोला तो हर कोई आकर्षित हुआ।
शाहरुख खान ने ‘लुंगी डांस लुंगी डांस’, ‘मैं तो लुट-पुट गया’, ‘तुझमें रब दिखता है’, ‘चांद तारे तोड़ लाऊं’, और ‘बादशाह ओ बादशाह’ सॉन्ग पर जमकर महफिल लूटी। वहां मौजूद मेहमान से लेकर फैंस उनके साथ उत्साह से झूमते नजर आए। शाहरुख खान गुरुवार दोपहर 2 बजे वाली फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

होटल में गुरुवार सुबह शाहरुख से मिलने आए फैंस ने उन्हें उनके फोटोज की एलबम भेंट की, उनके साथ फोटो खिंचवाए।