Headlines

बांग्लादेश-A ने पाकिस्तान-A को 233 रन टारगेट दिया: राइजिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में शहादत हुसैन का नाबाद शतक; सुफियान ने 3 विकेट झटके – Rising Asia Cup Semifinal


दोहा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश-A ने पाकिस्तान-A को 233 का टारगेट दिया है। दोहा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन बनाए।

बांग्लादेश-A के लिए शहादत हुसैन दीपू ने शानदार शतक लगाया। वे 118 गेंद पर 103 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान से सुफियान मुकीम ने 3 विकेट लिए।

शहादत हुसैन ने 103 रन की पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

शहादत हुसैन ने 103 रन की पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

बांग्लादेश ने 15 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने 15 रन के स्कोर तक अपने दोनों ओपनर महमूदुल हसन जॉय (9) और कप्तान सैफ हसन (2) के विकेट गंवा दिए।

इसके बाद शहादत और महिदुल इस्लाम ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। महिदुल ने 78 गेंद पर 42 रन बनाए।

महिदुल के आउट होने के बाद शाहादत एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने शतक पूरा किया।

आखिरी 10 ओवर में बने 64 रन

बांग्लादेश ने आखिरी 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 64 रन बनाए। शहादत को रिपोन मंडल का अच्छा साथ मिला। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 25 गेंद पर 40 रन जोड़े। रिपोन 12 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।

पाकिस्तान की ओर से सुफियान ने 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। हसन नवाज ने 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अली रजा को भी 2 विकेट मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.