नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को भविष्य में भारत की टी-20 कप्तान बनाने की पैरवी की है। उसका मानना है कि सैमसन भविष्य में भारत की T20 टीम इंडिया की कप्तानी के एक मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। शास्त्री के अनुसार जिस तरह से सैमसन ने हाल के दिनों में मैच्योरिटी दिखाई है, वह उन्हें लीडरशिप रोल के लिए एक परफेक्ट केस बनाता है।
शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारत को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जिताया है, लेकिन 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए संजू एक बड़े विकल्प हो सकते हैं। फिलहाल, सूर्यकुमार यादव भारतीय टी-20 टीम के कप्तान है। उन्होंने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया।

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
क्यों संजू हैं शास्त्री की पहली पसंद?
- कप्तानी का अनुभव: संजू पिछले पांच सीजन से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं और 2022 में टीम को फाइनल तक ले जा चुके हैं।
- वर्ल्ड कप में प्रदर्शन: सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में अकेले दम पर भारत को जीत के करीब पहुँचाया।
- कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस: शास्त्री ने कहा- ‘संजू की काबिलियत पर कभी शक नहीं था, लेकिन अब उन्होंने अपनी कंसिस्टेंसी से उन सभी सवालों पर विराम लगा दिया है। अब वे टॉप ऑर्डर में स्थायी जगह बना चुके है।
दबाव में निखर रहे हैं संजू 31 साल सैमसन ने इस वर्ल्ड कप अभियान के दौरान लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे। शास्त्री ने कहा- ‘अगले दो-तीन सालों में आप संजू का एक अलग ही रूप देखेंगे। जिस तरह की मैच्योरिटी उन्होंने IPL और इंटरनेशनल लेवल पर दिखाई है, उससे वह कप्तानी के लिए मेरी नजर में स्पष्ट उम्मीदवार हैं।’ उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में 321 रन बनाए थे।

IPL में दो शतक लगा चुके हैं
संजू सैमसन IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैचों में 169.29 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। सैमसन चेन्नई के टॉप स्कोरर हैं। ऑरेंज कैप की रेस में 11वें स्थान पर हैं।
