Headlines

Gold Silver Price Fall 2026


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 13 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 399 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 923 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है।

इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को भी सोना 1,369 रुपए और चांदी 814 रुपए सस्ती हुई थी। यानी दो दिन में सोना करीब 1,750 रुपए और चांदी 1,700 रुपए सस्ती हुई है।

आने वाले दिनों में महंगे हो सकते हैं सोना-चांदी

आज भले ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट है लेकिन आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार भारत और चीन में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, इससे सोने-चांदी की डिमांड में तेजी आएगी।

इसके अलावा चीन सहित दुनिया के दूसरे देशों के सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहे है। अजय केडिया के अनुसार इन सब कारणों से दिवाली तक सोना 1.55 लाख रुपए और चांदी 2.40 लाख रुपए तक जा सकती है।

सोना इस साल ₹15 हजार महंगा और चांदी ₹10 हजार गिरी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 15 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी करीब 10 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.20 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल

तारीख सोना चांदी
31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420
31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350
28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700
31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135
30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331
31 मई 2026 ₹1,56,463 ₹2,63,350
30 जून 2026 ₹1,41,286 ₹2,25,425
31 जुलाई 2026 ₹1,42,860 ₹2,18,295
31 अगस्त 2026 ₹1,55,835 ₹2,37,199
30 सितंबर 2026 ₹1,47,888 ₹2,20,435

नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  2. आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  4. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *