![]()
चीन की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के सरकारी चैनल CCTV के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। 9 लोग अब भी लापता हैं। यह धमाका चीन के शांक्सी प्रांत के चांगझी शहर स्थित लिउशेन्यू कोयला खदान में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे विस्फोट हुआ, उस समय खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। बाद में 201 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि कई मजदूर अंदर फंसे रह गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से विस्फोट हुआ। फिलहाल हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को बचाने के लिए पूरी ताकत से ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे की पूरी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। शांक्सी प्रांत में कई बड़े हादसे हो चुके हैं शांक्सी प्रांत चीन में कोयला प्रोडक्शन का बड़ा सेंटर माना जाता है। लेकिन यहां की खदानों का सुरक्षा रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां ऐसे कई बड़े हादसे हो चुके हैं। चीन में अब भी एनर्जी के लिए बड़े पैमाने पर कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। देश की आधे से ज्यादा एनर्जी जरूरतें कोयले से पूरी होती हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
Source link
चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 82 लोगों की मौत:अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगार को नहीं छोड़ेंगे