Headlines

Most FIFA World Cup Goals


स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

डलास स्टेडियम में 40वें मिनट में मेसी ने फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। अर्जेंटीना के अटैक पर मेसी ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया। मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे थे। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनके कुल 4 गोल हो गए हैं।

फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल

खिलाड़ी देश गोल
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 17
मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16
रोनाल्डो ब्राजील 15
गर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13

9वें मिनट में पेनल्टी चूके

मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं।

पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया।

अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के लगाई थी

38 साल के मेसी ने 5 दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। वह मुकाबला उनके लिए भावुक भी रहा था। पहले गोल के बाद मेसी की आंखों में आंसू आ गए थे। बाद में पता चला कि उनके पिता जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

जीत से नॉकआउट की राह आसान

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते थे। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 और ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया था। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम का राउंड ऑफ-32 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *