Headlines

Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage


  • Hindi News
  • International
  • Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage | US Israel War Missile Attacks

तेहरान5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अयातुल्ला अली खामेनेई के जिस आवास पर मिसाइलें गिराई गई थीं, वह अब खंडहर बन चुका है। - Dainik Bhaskar

अयातुल्ला अली खामेनेई के जिस आवास पर मिसाइलें गिराई गई थीं, वह अब खंडहर बन चुका है।

ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया।

वीडियो 35 सेकेंड का है। यह ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा।

खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के पहले दिन मारे गए थे। हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों और 40 अफसरों की जान भी गई थी। इसमें खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल थी। अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं।

अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास की फोटो

खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था, सामान्य सा दिखता था

खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था। यह अत्यधिक सुरक्षित सरकारी परिसर था, जो तेहरान के मध्य में स्थित था। यही उनका आधिकारिक आवास, कार्यालय और सत्ता का प्रमुख केंद्र था। आवास की खासियत…

  • साधारण बाहरी स्वरूप: बाहर से यह परिसर अपेक्षाकृत सादा दिखता था। इसमें भव्य महलों जैसी सजावट नहीं थी।
  • इमाम खोमैनी हुसैनिया: यह परिसर के भीतर एक बड़ा सभा हॉल था, जहां खामेनेई धार्मिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात करते थे। महत्वपूर्ण भाषण देते थे। हाल में जारी वीडियो में इसी हॉल को भारी नुकसान हुआ दिखाया गया है।
  • कई इमारतों वाला परिसर: यह केवल एक मकान नहीं था, बल्कि इसमें कार्यालय, बैठक कक्ष, सुरक्षा सुविधाएं, आवासीय हिस्से और प्रशासनिक भवन शामिल थे। यहां हजारों कर्मचारी काम करते थे।
  • बेहद हाई-सिक्योरिटी: पूरे परिसर के चारों ओर ऊंची दीवारें, कई सुरक्षा घेरे और सीमित प्रवेश व्यवस्था थी। इसे ईरान के सबसे सुरक्षित परिसरों में गिना जाता था।

आवास की 5 फोटोज…

35 मिसाइलों के हमले के बाद इमारत का ढांचा बुरी तरह ढह गया।

35 मिसाइलों के हमले के बाद इमारत का ढांचा बुरी तरह ढह गया।

ये आवास का कॉरिडोर था। यहीं से इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में एंट्री ली जाती थी।

ये आवास का कॉरिडोर था। यहीं से इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में एंट्री ली जाती थी।

खामेनेई के आवास में कई इमारतें थीं। इनमें कई दफ्तर थे। सभी को भारी नुकसान हुआ।

खामेनेई के आवास में कई इमारतें थीं। इनमें कई दफ्तर थे। सभी को भारी नुकसान हुआ।

इमारत का ढांचा पूरा ढह गया।

इमारत का ढांचा पूरा ढह गया।

इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में बने स्टेज के सामने टहलते खामेनेई। यह वीडियो उनकी मौत के पहले का है।

इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में बने स्टेज के सामने टहलते खामेनेई। यह वीडियो उनकी मौत के पहले का है।

खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति भी रहे

1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से अयातुल्ला खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी।

इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.