8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन आहूति Mk-II बनाया है। इसकी स्पीड 498 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने भी दर्ज किया है।
अपोलियन डायनेमिक्स के फाउंडर जयंत खत्री ने X पर पोस्ट कर बताया कि इस ड्रोन ने अपने ही प्रोटोटाइप मॉडल की 325 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।
आम तौर पर ड्रोन सामान उठाने या फोटो खींचने के काम आते हैं, लेकिन आहूति Mk-II को हवा में आ रहे दुश्मन के ड्रोन या मिसाइल को तुरंत मार गिराने के लिए बनाया गया है।

ईरान के शाहेद-136 को आहूति Mk-II टक्कर देगा
आहूति Mk-II का मुकाबला अमेरिका-ईरान जंग के दौरान ईरान की ओर इस्तेमाल किए गए शाहेद-136 ड्रोन से रहेगा, जिसकी कीमत सिर्फ करीब 32 लाख रुपए है और इसने जंग के दौरान अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध के पहले छह दिनों में ही अमेरिका ने करीब ₹1.04 लाख करोड़ खर्च किए थे, जो अप्रैल की शुरुआत तक बढ़कर करीब ₹2.31 लाख करोड़ से ₹3.24 लाख करोड़ पहुंच गया था। इसमें ज्यादातर हिस्सा इंटरसेप्टर मिसाइलों का रहा।
