Headlines

Alireza Firouzja Defeats Magnus Carlsen


  • Hindi News
  • Sports
  • Alireza Firouzja Defeats Magnus Carlsen | Global Chess League Bengaluru

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लोबल चेस लीग 2026 में मैग्नस कार्लसन को पहली हार मिली। बेंगलुरु में शनिवार को खेले गए मुकाबले में त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स के अलीरेज़ा फिरोज़ा ने उन्हें हराया। इसके बावजूद कार्लसन की अल्पाइन पाइपर्स 18 मैच पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंच गई। रविवार को खिताबी मुकाबले में पाइपर्स का सामना गंगेज ग्रैंडमास्टर्स से होगा।

कार्लसन की चेतावनी के बाद अलीरेज़ा ने दी मात

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैग्नस कार्लसन ने मजाकिया अंदाज में अलीरेज़ा फिरोज़ा को टाइम स्क्रैम्बल में हराने की चेतावनी दी थी। दोनों के बीच पहली बाजी ड्रॉ रही थी। शनिवार को अलीरेज़ा ने कार्लसन को हराकर टूर्नामेंट में उनकी जीत का सिलसिला तोड़ दिया।

जीत के बाद अलीरेज़ा ने कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। हमारी टीम में फाइनल जीतने का दम था, लेकिन कुछ करीबी मुकाबलों ने खेल बिगाड़ दिया। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी के खिलाफ यह जीत बेहद खास है।”

आनंद की टीम पहले ही हो चुकी थी बाहर

टूर्नामेंट के 10वें दिन विश्वनाथन आनंद की PBG अलास्कन नाइट्स और त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थीं। हालांकि, अलास्कन नाइट्स ने अपने आखिरी मैच में टेबल-टॉपर गंगेज ग्रैंडमास्टर्स को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

अमेरिकन गैंबिट्स का फाइनल में पहुंचने का सपना टूटा

बेंगलुरु में खेल रही होम फेवरिट टीम अमेरिकन गैंबिट्स के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका था। उसे मुंबा मास्टर्स के खिलाफ कम से कम 8 अंकों के अंतर से जीत की जरूरत थी। टीम के जावोखिर सिंदारोव ने मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर 3 अंक जुटाए। दानिल डुबोव और बिबिसारा असाउबाएवा की बाजियां ड्रॉ रहीं।

लेकिन सारा खादेम, मार्क एंड्रिया मौरीज़ी और भारत के निहाल सरीन अपने-अपने मैच हार गए। निहाल अच्छी बढ़त पर थे, लेकिन समय समाप्त होने के कारण प्रानेश एम से हार गए। इस नतीजे के बाद गैंबिट्स तीसरे स्थान के मैच में मुंबा मास्टर्स से भिड़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *