Anant Ambani Birthday Photos; Jamnagar Bhoj


  • Hindi News
  • National
  • Anant Ambani Birthday Photos; Jamnagar Bhoj | Shah Rukh Khan Ranveer Singh

जामनगर1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
अनंत अंबानी के बर्थडे पर रणवीर सिंह और शाहरुख खान भी मौजूद रहे। - Dainik Bhaskar

अनंत अंबानी के बर्थडे पर रणवीर सिंह और शाहरुख खान भी मौजूद रहे।

कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं।

अनंत ने गुरुवार को जामनगर में गो सेवा की। एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग लगाया। जामनगर के आसपास के गांवों में भोज का आयोजन किया गया था। भोज में आई महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट में दी गईं। जामनगर के गांवों में बच्चों को स्कूल किट बांटी गई। इसके अलावा अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी की बनाई ग्लोबल वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन ऑर्गनाइज़ेशन, वनतारा ने जामनगर, गुजरात में वनतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने की घोषणा की है। यह वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित दुनिया की पहली एकीकृत वैश्विक यूनिवर्सिटी होगी।

वनतारा यूनिवर्सिटी की नींव पशु कल्याण, वैज्ञानिक प्रगति और वन्यजीव संरक्षण पर आधारित है। इस संस्थान का लक्ष्य पशु चिकित्सा, संरक्षण और वन्यजीव देखभाल के क्षेत्र में भविष्य के लीडर्स तैयार करना है।

वनतारा के कर्मचारियों के साथ मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका।

वनतारा के कर्मचारियों के साथ मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका।

अनंत अंबानी ने कहा- संरक्षण का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम लोगों और संस्थानों को करुणा, ज्ञान और कौशल के साथ जीवों की सेवा करने के लिए कैसे तैयार करते हैं। वनतारा यूनिवर्सिटी की परिकल्पना उस व्यक्तिगत अनुभव से प्रेरित है, जब मैंने संकट में पड़े पशुओं को करीब से देखा और उनकी बेहतर देखभाल के लिए अधिक क्षमता की आवश्यकता महसूस की।

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की भावना और ‘आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः’ अर्थात् सभी दिशाओं से श्रेष्ठ विचार हमारे पास आएं, के आदर्शों से प्रेरित होकर यह विश्वविद्यालय हर जीवन की रक्षा के लिए समर्पित नई पीढ़ी तैयार करना चाहता है।

इस विचार को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के लिए आधारशिला स्थल के डिजाइन में दो बिजोलिया बलुआ पत्थरों को शामिल किया गया। ये पत्थर प्राचीन विंध्यन भू-विन्यास से लिए गए हैं, जो वर्तमान बिहार में स्थित प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की भौगोलिक संरचना से जुड़े माने जाते हैं। ये भारत की ज्ञान और शिक्षा की सतत परंपरा का प्रतीक हैं।

3000 एकड़ ग्रीनबेल्ट में फैला है वनतारा वनतारा में घायल जानवरों का इलाज, देखभाल और उनका पुनर्वास किया जाता है। वनतारा रिलायंस के जामनगर स्थित रिफाइनरी परिसर के 3000 एकड़ ग्रीनबेल्ट में फैला हुआ है। वनतारा प्रोजेक्ट जानवरों को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस पूरे इलाके को घने जंगल की तरह विकसित किया गया है।

वनतारा में प्रतीकात्मक रूप से यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखते हुए मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका।

वनतारा में प्रतीकात्मक रूप से यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखते हुए मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका।

अनंत अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेशन, 12 फोटोज…

भोज में शामिल हुईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट की गईं।

भोज में शामिल हुईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट की गईं।

गुजरात के गिरनार के पारसधाम में गायों को छप्पन भोग दिया गया।

गुजरात के गिरनार के पारसधाम में गायों को छप्पन भोग दिया गया।

जामनगर के आसपास के गांवों में बच्चों को किताबें और स्कूल बैग बांटे गए।

जामनगर के आसपास के गांवों में बच्चों को किताबें और स्कूल बैग बांटे गए।

मुंबई के कई इलाकों में राशन बांटा गया।

मुंबई के कई इलाकों में राशन बांटा गया।

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लेजर लाइट से अनंत को शुभकामनाएं दी गईं।

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लेजर लाइट से अनंत को शुभकामनाएं दी गईं।

पत्नी राधिका मर्चेंट ने किस कर अनंत अंबानी को बर्थडे विश किया।

पत्नी राधिका मर्चेंट ने किस कर अनंत अंबानी को बर्थडे विश किया।

रणवीर सिंह गुरुवार को ही जामनगर पहुंच गए थे।

रणवीर सिंह गुरुवार को ही जामनगर पहुंच गए थे।

शाहरुख खान फैमिली के साथ जामगर पहुंचे।

शाहरुख खान फैमिली के साथ जामगर पहुंचे।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी जामनगर पहुंचे।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी जामनगर पहुंचे।

साउथ के सुपर स्टार राम चरण गुरुवार देर शाम जामनगर पहुंचे।

साउथ के सुपर स्टार राम चरण गुरुवार देर शाम जामनगर पहुंचे।

बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख फैमिली के साथ जामनगर पहुंचे।

बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख फैमिली के साथ जामनगर पहुंचे।

——————–

अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.