भारतीय मूल के निखिल ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया:रेस्टोरेंट में प्याज काटे, डिलीवरी की; इंग्लैंड के खिलाफ 66 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने
मेलबर्न में शनिवार को पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। 5 मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के हीरो भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और सैम करन को आउट किया।…