स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने सभी टीमों के लिए एडवाइजरी जारी की।
इसके अनुसार मैच के दिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान के अंदर ड्रेसिंग रूम और डगआउट में जाने से पहले अपने फोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट सनग्लासेस को सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा कराने होंगे। नहीं तो कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जाएगा। प्लेयर्स के देर रात बाहर जाने और होटल रूम में मेहमान बुलाने पर भी रोक लगाई गई है।
हाल के दिनों में IPL में कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के कई मामलों सामने आए हैं। इसी वजह से बोर्ड ने एंटी करप्शन नियमों में सख्ती की है।
बोर्ड ने सनग्लासेस को कम्युनिकेशन डिवाइस माना बोर्ड ने स्मार्ट सनग्लासेस को ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग और कम्युनिकेशन डिवाइस की श्रेणी में रखा है। क्योंकि, ये मोबाइल डेटा और वाई-फाई से कम्युनिकेशन कर सकते हैं। इनमें लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट मैसेजिंग और ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधाएं होती हैं। जो सुरक्षा नियमों के खिलाफ हैं।
डगआउट में फोन चलाने पर भिंडर पर जुर्माना लगाया बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमि भिंडर पर टीम डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

डगआउट में मोबाइल चलाते रोमि भिंडर। साथ में वैभव सूर्यवंशी।
———————————————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगीं। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। क्योंकि, उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर
