Headlines

BCCI Junior Cricket Selection Committee Recruitment


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर क्रिकेट सिलेक्शन कमेटी के 5 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

कमेटी अंडर-22 स्तर तक की भारतीय टीमों के चयन और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा तलाशने में अहम भूमिका निभाएगी। योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक BCCI की ओर से दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

टीम चयन से लेकर कप्तान नियुक्त करने तक जिम्मेदारी

जूनियर क्रिकेट कमेटी की जिम्मेदारी अंडर-22 स्तर तक की टीमों के चयन से जुड़ी होगी। कमेटी के प्रमुख काम इस तरह हैं:

टीमों का चयन: देश-विदेश में होने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए टीमों का चयन करना।

सपोर्ट स्टाफ का चयन: जूनियर टीमों के कोच, फिजियो, ट्रेनर, एनालिस्ट और मेडिकल स्टाफ का चयन व समीक्षा करना।

कप्तान नियुक्त करना: अलग-अलग फॉर्मेट में जूनियर टीमों के कप्तान नियुक्त करना और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करना।

टूर्नामेंट की जिम्मेदारी: BCCI के जूनियर घरेलू टूर्नामेंट और विदेशी दौरों से जुड़े आयोजन व प्रशासनिक काम देखना।

खिलाड़ियों को जागरूक करना: युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग जैसे मामलों के प्रति जागरूक करना और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना।

———————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

यशस्वी जायसवाल बोले- कोई हद पार करेगा तो जवाब मिलेगा:श्रीलंकाई बॉलर से भिड़ंत पर दी सफाई, कहा- बिना जाने फैसला न सुनाएं

श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से मैदान पर हुई भिड़ंत के बाद यशस्वी जायसवाल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जाने बिना फैसला नहीं सुनाना चाहिए कि फर्नांडो ने उनसे क्या कहा था। जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कोई हद पार करेगा तो हमें उसे बताना होगा। यह भारत है, हम लड़ेंगे और जवाब देंगे। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.