नई दिल्ली20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी बीगॉस ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ऊवाह (Oowah) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे देश की पहली ‘EV पॉप’ स्कूटर कह रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 145 किलोमीटर की लंबी रेंज और पोर्टेबल रिमूवेबल बैटरी है।
इस स्कूटर को मुख्य रूप से शहर में रोजाना सफर करने वाले युवाओं, विशेषकर जेन-जी और पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
रिमूवेबल LFP बैटरी और 145 किमी की क्लेम्ड रेंज
बीगॉस ऊवाह में CAN-इनेबल्ड 3.0 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिमूवेबल (निकलने वाली) बैटरी है।
इसे आसानी से निकालकर घर या अपार्टमेंट के अंदर ले जाकर चार्ज किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक है जिनके पास पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर ARAI-सर्टिफाइड 145 किलोमीटर की रेंज देता है।
रिवर्स असिस्ट और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसे आधुनिक फीचर्स
शहरी कम्यूटिंग को आसान बनाने के लिए BGauss ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं:
- रिवर्स असिस्ट फंक्शन: तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को आसानी से पीछे करने में मदद करता है।
- डिस्टेंस-टू-एम्प्टी इंडिकेटर: यह डिस्प्ले पर रीयल-टाइम जानकारी देता है कि बची हुई बैटरी में स्कूटर कितने किलोमीटर और चलेगा।
- सेफ्टी और सुविधा: इसमें साइड स्टैंड सेंसर, मोबाइल चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट, फुल LED लाइटिंग सेटअप और सामान रखने के लिए बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। युवाओं के लिए 4 वाइब्रेंट कलर्स का विकल्प
डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे बोल्ड ग्राफिक्स और एक्सप्रेसिव स्टाइलिंग थीम दी है, जो विशेष रूप से जेन-जी (Gen Z) को आकर्षित करती है।
कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर स्टाइल के साथ-साथ डेली कम्यूटिंग की प्रैक्टिकलिटी को भी बरकरार रखता है।
बाजार में यह कुल 4 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसमें एमराल्ड शैडो, जामुन पंच, जेस्टी रेड और टेंगी टोमा शामिल है।
