Headlines

Bhopal | AR Rahman Live Concert BHEL Dussehra Maidan


भोपाल8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक एआर रहमान लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंचे। कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही मैदान में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से पहुंचे लोग एआर रहमान की आवाज सुनने के लिए घंटों से इंतजार करते नजर आए। रहमान ने तेलुगू फिल्म पेद्दी के गाने ‘होलु लू’ गाया।

यह आयोजन सिर्फ म्यूजिक कॉन्सर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन को लेकर भी सितारों का बड़ा जमावड़ा भोपाल में देखने को मिल रहा है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा भी मंच पर पहुंचे।

कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले अभिनेता रवि किशन ने मंच से कहा कि भोपाल ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश और नॉर्थ इंडिया में यहां से एक बड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भोपाल की धरती पर क्यों पहुंचे हैं, इसकी जानकारी वे मंच से जरूर देंगे। इसके बाद मंच पर एआर रहमान के पहुंचते ही दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।

मंच पर खेल मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंचे और कहा कि मेरा यहां पर मंच पर आना ऐसा ही लग रहा होगा जैसा दूरदर्शन में लिखा है, रुकावट के लिए खेद है। यह भोपाल की जनता यह कलाकारों को प्यार करती है।

मंच से रामचरण की फिल्म पेद्दी का ट्रेलर दिखाया गया।

मंच से रामचरण की फिल्म पेद्दी का ट्रेलर दिखाया गया।

अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की सीमाएं टूट रही हैं – एआर रहमान

एआर रहमान ने कहा, हमारी फिल्मों में हमेशा कुछ नया करने की कोशिश रहती है, इसलिए यह प्रोजेक्ट भी हमारे लिए बेहद खास है। आपने पहले भी मुझे हिंदी और तमिल फिल्मों के प्रमोशन में देखा है, लेकिन इस बार बात थोड़ी अलग है।

उन्होंने कहा, अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की सीमाएं टूट रही हैं। तमिलनाडु के कलाकार हिंदी फिल्मों में काम कर रहे हैं और हिंदी सिनेमा के कलाकार तेलुगू फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं। यह एक खूबसूरत बदलाव है। मुझे लगा कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स पर काम करें।

दिव्येंदु बोले- यह मेरा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू है

दिव्येंदु शर्मा ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मेरा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू है। जिस तरह आपने मुझे हिंदी सिनेमा और ओटीटी पर हमेशा प्यार दिया है, उसी तरह मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को रिलीज होने पर भी आप भरपूर प्यार देंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में मेरी शुरुआत इतनी शानदार, मजेदार और प्यार से भरी होगी।

राम चरण बोले- मूवी जरूर देखें

राम चरण ने कहा कि 4 जून को यह मूवी जरूर देख लीजिए। फिल्म को प्रमोट करने बड़े दिल से इसको स्वीकार कीजिए। यह फिल्म आपको इंस्पायर करेगी। आप जरूर देखने जाएं। बच्चों के साथ जाएं।

देखिए राजधानी के भेल दशहरा मैदान से तस्वीरें…

कॉन्सर्ट में मौजूद लोग और रामचरण।

कॉन्सर्ट में मौजूद लोग और रामचरण।

कॉन्सर्ट में भेल दशहरा मैदान पर लोगों की भीड़ उमड़ी है।

कॉन्सर्ट में भेल दशहरा मैदान पर लोगों की भीड़ उमड़ी है।

एआर रहमान के लिए यह स्टेज तैयार किया गया है।

एआर रहमान के लिए यह स्टेज तैयार किया गया है।

स्टेज के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

स्टेज के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

राम चरण ने मंच से भोपाल के लोगों का धन्यवाद दिया।

राम चरण ने मंच से भोपाल के लोगों का धन्यवाद दिया।

जाह्नवी कपूर ने मंच से सभी को नमस्कार किया।

जाह्नवी कपूर ने मंच से सभी को नमस्कार किया।

फिल्म पेद्दी के बारे में

फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।

तस्वीरों में देखिए…

एक्टर रवि किशन।

एक्टर रवि किशन।

ज्हान्वी कपूर की तस्वीर भोपाल एयरपोर्ट पर।

ज्हान्वी कपूर की तस्वीर भोपाल एयरपोर्ट पर।

दिव्येंदु शर्मा भोपाल एयरपोर्ट पर फैंस से मिलते हुए।

दिव्येंदु शर्मा भोपाल एयरपोर्ट पर फैंस से मिलते हुए।

राम चरण बोले- ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक्साइटेड

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं। पढ़ें पूरी खबर

अपडेट्स

04:43 PM23 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राम चरण ने कहा- फिल्म जरूर देखें

मंच पर आए राम चरण ने कहा कि आपके दिलों में हमारे लिए एक छोटी सी जगह बचा लीजिए। 4 जून को यह मूवी जरूर देख लीजिए। एमपी हमारे भारत हमारे देश के दिल की धड़कन कहा जाता है। फिल्म को प्रमोट करने बड़े दिल से इसको स्वीकार कीजिए। यह फिल्म आपको इंस्पायर करेगी। आप जरूर देखने जाएं। बच्चों के साथ जाएं।

04:36 PM23 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जाह्नवी बोलीं- भोपाल को साफ सुथरा रखा

जाह्नवी ने कहा कि बहुत कुछ सीखना चाहिए। जिस तरह से आपने अपने शहर को साफ सुथरा रखा है, हरा भरा रखा है। भोपाल में मन खुश हो गया। मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है।

04:33 PM23 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जाह्नवी ने फैंस को दिया धन्यवाद

जाह्नवी कपूर ने कहा कि आप लोगों ने आज हमें सुना, इसके लिए हम आपके आभारी हैं। राम चरण सर के आज सभी फैन हैं। ये मूवी भी सुपरहिट होगी।

04:12 PM23 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रहमान के गानों पर थिरके लोग

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर एआर रहमान के गानों पर दर्शक थिरक रहे हैं। यहां मौजूद लोगों में सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं।

03:57 PM23 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एआर रहमान मंच पर पहुंचे

एआर रहमान मंच पर पहुंचे और अपनी सुरीली आवाज से मंच पर समां बांधना शुरू कर दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.