Headlines

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

21 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बीजू जनता दल ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले अपने 6 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। निलंबित किए गए विधायकों में चक्रामणि कन्हार (बालिगुड़ा), नबा किशोर मलिक (जयदेव), सौविक बिस्वाल (चौद्वार-कटक), सुभासिनी जेना (बस्ता), रमाकांत भोई (तिरतोल) और देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी) के नाम शामिल हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अबतक 39 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

माता वैष्णो देवी की यात्रा शनिवार को अस्थाई रूप से रोकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। अबतक 39 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

इंडियन नेवी को आधुनिक युद्धपोत तारागिरी मिलेगा, 3 अप्रैल को होगा कमीशन

इंडियन नेवी 3 अप्रैल को नए स्टेल्थ फ्रिगेट (आधुनिक युद्धपोत) तारागिरी को कमीशन करने जा रही है। यह समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तारागिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाला चौथा उन्नत युद्धपोत है, जिसका वजन लगभग 6,670 टन है।

यह सिर्फ एक जहाज नहीं बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल और भारत के स्वदेशी शिपयार्ड की आधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार उदाहरण है। यह स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिससे दुश्मनों के रडार से बचना आसान होता है और यह भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाएगा।

हैदराबाद में एमबीबीएस युवती ने सुसाइड किया, परिवार से बिल्ली पालने पर विवाद हुआ था

तेलंगाना के हैदराबाद में बिल्ली पालने को लेकर माता-पिता से हुए विवाद में 23 साल की एमबीबीएस डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना अलवाल इलाके की है। लड़की ने हाल ही में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी।

तीन महीने पहले ही उसने बिल्ली पाली थी। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को भी मीरपेट इलाके में 20 साल की लड़की ने पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था।

आंध्र प्रदेश के विजयनगर में प्राइवेट बस का टायर फटा, आग लगी; सभी यात्री सुरक्षित

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में, रामाभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास एक निजी बस का पिछला टायर फटने से उसमें आग लग गई। भुवनेश्वर से मलकानगिरी जा रही ‘ओडिशा ट्रैवल्स’ की बस को ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रोक दिया।

घटना के समय बस में कुल 37 यात्री सवार थे। बोब्बिली ग्रामीण थाने के CI श्रीनिवास ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है।

पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था।

तुगलक रोड थाने में उनकी तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने मंत्री को जान से मारने की धमकी दी और एमपी 5 जैसी बंदूकों का जिक्र किया। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने यह भी पूछा कि क्या मंत्री ने उन्हें भेजे गए कुछ दस्तावेज देखे और फोन कॉल काटने से पहले कई बार धमकी दी। बाद में उसी नंबर से आए संदेशों में मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के विवरण पर धमकियां लिखी हुई थीं।

बेंगलुरु में शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या

बेंगलुरु में 34 साल की एक शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी उसका पीछा कर रहा था और महिला के बार-बार मना करने के बावजूद उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित, फिरदौस बानो, गंगोंडनहल्ली की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। आरोपी की पहचान हाफिज के रूप में हुई है, जो एक मैकेनिक है। यह वारदात 19 मार्च की दोपहर को हुई थी।

पुलिस के मुताबिक बानो काम से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने गंगोंडनहल्ली इलाके में एक स्कूल के पीछे उसे रोक लिया और उस पर कई बार चाकू से वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तमिलनाडु के सेलम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

AI Generated

AI Generated

तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी।

सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक ने कंट्रोल खो दिया, इससे बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, सामने से आ रहे दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो लोडिंग ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का बच्चा भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।

मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत

मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से आठ साल के बच्चे की जान चली गई। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को साइट के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

यह घटना गुरुवार रात को अंबेडकर नगर के छगन पटेल चाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा, जिसका नाम दिव्यांश राजेश मौर्य था, उस समय गड्ढे में गिरी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मौर्य को बाहर निकाला। उसे कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्र डूबे, तीन के शव मिले

आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले की गोदावरी नदी में इंजीनियरिंग के पांच छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य बच गए। पुलिस ने बताया कि तीन छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो छात्रों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग छात्र गुंटूर जिले के अमरावती स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के थे और वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.