Headlines

Budapest Ranking Series | Hansika Lamba Wins Silver Medal In Wrestling


  • Hindi News
  • Sports
  • Budapest Ranking Series | Hansika Lamba Wins Silver Medal In Wrestling

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुडापेस्ट में चल रहे पॉलीक इमरे, वर्गा जानोस और कोज्मा इस्तवान मेमोरियल सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत की हंसिका लांबा ने सिल्वर मेडल जीता है। 55 किग्रा वर्ग में खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। PTI के मुताबिक, हंसिका ने सेमीफाइनल में जर्मनी की अनास्तासिया बलेवास के खिलाफ 2-7 से पिछड़ने के बाद 10-7 से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, फाइनल मुकाबले में हंसिका को यूक्रेन की नतालिया क्लीवचुत्स्का के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। हंसिका इससे पहले 2026 सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवानों ने दो ब्रॉन्ज मेडल और अपने नाम किए। 65 किग्रा वर्ग में विशाल कालीरमन ने कजाकिस्तान के ओसुमझान दस्तानबेक को 8-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 125 किग्रा वर्ग में रजत रुहल को ब्रॉन्ज मिला, क्योंकि उनके अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी मेसन मार्क पैरिस चोट के कारण मुकाबला नहीं खेल सके।

इन तीन पदकों के साथ टूर्नामेंट में भारत के कुल पदकों की संख्या पांच हो गई है। इससे पहले पहले दिन अमन सहरावत ने गोल्ड और दीपक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। शुक्रवार को भारत की नेहा, मानसी और निशा क्रमशः 59 किग्रा, 62 किग्रा और 68 किग्रा वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *