Cristiano Ronaldo Portugal Camp Controversy


  • Hindi News
  • Sports
  • Cristiano Ronaldo Portugal Camp Controversy | Coach Jorge Jesus Statement

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल कैंप से अचानक जाने पर पहली बार बयान दिया है। रोनाल्डो ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।

41 साल रोनाल्डो ने कोच जॉर्ज जीसस पर 2 बार अपना वादा तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वे आगे के टूटे वादों का इंतजार किए बिना कैंप छोड़कर चले गए।

दरअसल, रोनाल्डो और पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मैनेजर जॉर्ज जीसस के बीच अनबन है। इसकी शुरुआत UEFA नेशंस लीग में नॉर्वे के खिलाफ मैच से हुई। जब मैनेजर ने रोनाल्डो को वार्मअप करने के बाद मैदान पर नहीं उतारा।

नॉर्वे के खिलाफ मैच के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो निराश दिखे।

नॉर्वे के खिलाफ मैच के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो निराश दिखे।

नॉर्वे के खिलाफ मैच में नहीं मिला मौका

मैच के बाद रोनाल्डो निराश होकर कुछ देर बेंच पर बैठे रहे। जॉर्ज जीसस ने उनके नहीं खेलने की वजह रणनीतिक फैसला बताई। इससे दोनों के बीच बढ़ता तनाव और गहरा गया।

रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस पहले सऊदी क्लब अल नासर में साथ काम कर चुके हैं। जॉर्ज जीसस उस समय क्लब के मैनेजर थे, जब रोनाल्डो अल नासर की ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

सऊदी प्रो लीग की ट्रॉफी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

सऊदी प्रो लीग की ट्रॉफी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

रोनाल्डो ने इंस्टा पोस्ट में कैंप छोड़ने की वजह बताई

रोनाल्डो ने घटना के बाद इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, ‘सब लोग बाकी बात जानते हैं। मैंने हाफ टाइम से वार्मअप किया, मिनट बीतते देखे और मुझे नहीं बुलाया गया।’ उन्होंने कहा, ‘मैनेजर ने मुझसे किया वादा तोड़ दिया था।’

इसके बाद रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस के बीच बैठक हुई। इसमें सऊदी प्रो लीग क्लब के स्पोर्टिंग डायरेक्टर सिमाओ कूटिन्हो भी शामिल थे।

रोनाल्डो के मुताबिक, बैठक में सहमति बनी थी कि जॉर्ज जीसस सार्वजनिक रूप से स्थिति साफ करेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

रोनाल्डो ने इस पोस्ट के जरिए अपने कैंप छोड़ने पर बात की।

रोनाल्डो ने इस पोस्ट के जरिए अपने कैंप छोड़ने पर बात की।

कोच से माफी मांगने को नहीं कहा- रोनाल्डो

रोनाल्डो ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने जॉर्ज जीसस से माफी मांगने को नहीं कहा था। हालांकि, उन्हें लगा कि कोच की बाद की टिप्पणियां बंद कमरे में हुई बातचीत से मेल नहीं खाती थीं।

रोनाल्डो ने कहा, ‘यह दूसरी बार था, जब उन्होंने मुझसे किया वादा तोड़ा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने आगे के किसी और टूटे वादे का इंतजार किए बिना ट्रेनिंग कैंप छोड़ने का फैसला किया।’

हालांकि, जॉर्ज जीसस ने रविवार को रोनाल्डो के साथ ऐसी किसी सहमति से इनकार किया। उन्होंने रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम में वापसी का रास्ता खुला रखा।

नेशनल टीम के लिए उपलब्ध रहने की बात कही

रोनाल्डो ने कहा, ‘मैं फिट हूं और अपने क्लब के लिए खेल रहा हूं, गोल भी कर रहा हूं, तो मुझ पर लगने वाले संभावित प्रतिबंध के बाद मैं उपलब्ध रहूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘आज तक की तरह मैं अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए मुकाबला करने और जीतने के लिए उपलब्ध रहूंगा।’ रोनाल्डो ने कैंप छोड़ने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन जो भी सजा देगा, वह उसे स्वीकार करेंगे।

विदाई मैच की अटकलों पर भी बोले

पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के विदाई मैच को लेकर चल रही अटकलों पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘मैंने विदाई मैचों को लेकर काफी बातें सुनी हैं। कहा जा रहा है कि मुझे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए।’

पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने साफ किया कि उनका ध्यान सिर्फ विदाई लेने पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय टीम के लिए मुकाबला करने पर है।

———————————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *