Headlines

Diljit Dosanjh Concert Indore Live


इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आज रविवार को इंदौर में होगा। बायपास स्थित C-21 एस्टेट ग्राउंड पर होने वाले इस मेगा शो में दिलजीत रात 8 बजे मंच पर पहुंचेंगे।

करीब 4 लाख वर्गफीट में फैले आयोजन स्थल पर 40 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। कॉन्सर्ट के टिकट 1500 रुपए से शुरू होकर 10 लोगों की VIP टेबल के लिए 8 लाख रुपए तक के हैं। यानी सबसे महंगे पैकेज में एक व्यक्ति का खर्च 80 हजार रुपए आएगा।

सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार

दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक का विशेष प्लान तैयार किया है। शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक पटेल नगर क्रॉसिंग से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

दर्शकों के लिए C-21 बिजनेस पार्क में तीन जोन में निशुल्क पार्किंग बनाई गई है।

दिलजीत दोसांझ प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंच चुके हैं और होटल मैरियट में ठहरे हैं। शहर आने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा था- ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।’ उनकी इस पोस्ट के बाद इंदौरी फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

टिकट कैटेगरी के हिसाब से मिलेगी एंट्री

  • टिकट की कैटेगरी के अनुसार दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा।
  • VVIP टेबल के लिए अलग एंट्री की व्यवस्था है।
  • VVIP गेट तक वाहन ले जाने के लिए आयोजकों का विशेष कार पास और स्टीकर जरूरी होगा।
  • टिकट की उपलब्धता और बुकिंग के लिए आयोजकों के अधिकृत टिकटिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देखें।
  • पार्किंग और एंट्री की प्रक्रिया से बचने के लिए समय से पहले पहुंचें।

दर्शक इन रास्तों से पहुंचेंगे

  • कनाड़िया की ओर से: पटेल नगर कट से खजराना मार्ग, पाकीजा कॉलोनी होते हुए RE-2 रोड से पार्किंग पहुंचें।
  • रेडिसन चौराहे की ओर से: साईं कृपा कट, स्टार चौराहा और लाभगंगा RE-2 रोड से निर्धारित पार्किंग तक जाएं।
  • देवास की ओर से: DPS अंडरब्रिज, TCL, वेलवेट गार्डन तिराहा और लाभगंगा RE-2 रोड का इस्तेमाल करें।

VVIP वाहनों के लिए अलग रास्ता

  • VVIP रूट: लाभगंगा → द पार्क होटल → पतंग तिराहा → दस्तूर डिलाइट → VIP गेट।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट

  • लवकुश चौराहा, बापट और स्कीम नंबर 136 की ओर से: भारी वाहन देवास नाका, मांगलिया और सेंट्रल पॉइंट होते हुए बायपास से खंडवा-मुंबई की ओर जाएंगे।
  • खंडवा और देवगुराड़िया की ओर से: भारी वाहन बायपास, सेंट्रल पॉइंट, मांगलिया और देवास नाका होते हुए बापट और लवकुश चौराहा से उज्जैन-धार की ओर जाएंगे।

बम धमकियों के बीच आयोजन, पुलिस अलर्ट

कॉन्सर्ट से पहले इंदौर में कई जगह बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने की खबरें सामने आई थीं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय, बैंकों और निजी स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे।

इनमें कॉन्सर्ट को लेकर चेतावनी भी दी गई थी। इसी को देखते हुए पुलिस आयोजन स्थल पर विशेष सतर्कता बरत रही है। बम डिस्पोजल टीम जांच करेगी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।

दिलजीत बोले- सबसे पहले पोहा खाऊंगा

दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने से पहले सोशल मीडिया पर शहर की मशहूर छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था- ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।’

उनकी इस पोस्ट ने इंदौरी फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। दिलजीत प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंचे हैं और होटल रेडिसन में ठहरे हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कल, 7.17 करोड़ के टिकट बिके

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट रविवार को इंदौर में होगा। लगातार मिल रही बम ब्लास्ट की धमकियों के बावजूद आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.