Headlines

England vs Australia 3rd ODI


12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 329 रन का टारगेट दिया है। हॉबर्ट में चल रहे इस मुकाबले में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

टीम 48.3 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर बेन डकेट ने 133 रन की शतकीय पारी खेली। उनके साथ ओपनर टॉम बैंटन ने 44 रन बनाए।

डकेट ने अपनी शतकीय पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।

डकेट ने अपनी शतकीय पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।

इंग्लिश ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप

बैंटन और डकेट की जोड़ी ने 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप करके अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। इस साझेदारी को जैक एडवर्ट ने तोड़ा। उन्होंने बैंटन को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।

डकेट और बैटन की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी की।

डकेट और बैटन की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी की।

डकेट-जैक्स में अर्धशतकीय साझेदारी

बैटन का विकेट गंवाने के बाद डकेट ने इंग्लिश पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मिडिल ऑर्डर पर बेन डकेट ने विल जैक्स के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। विल जैक्स ने भी अर्धशतक लगाया। वे 48 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए।

विल जैक्स ने 4 चौके और एक छक्का लगाया।

विल जैक्स ने 4 चौके और एक छक्का लगाया।

बार्टलेट के घुटने में चोट, मैदान से बाहर गए

ऑस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट के घुटने में चोट लगी। इस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी इंजरी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

बार्टलेट ने 7 ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट लिया और 66 रन खर्च किए। उनके अलावा, जैक एडवर्ट ने 4 विकेट झटके। मैट रैनशॉ ने 3 विकेट हासिल किए।

मैदान से बाहर जाते जेवियर बार्टलेट।

मैदान से बाहर जाते जेवियर बार्टलेट।

शतक लगाने के बाद डकेट गूगल ट्रेंड पर आए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद इंग्लिश ओपनर बेन डकेट गूगल के टॉप ट्रेंड पर आ गए हैं। पिछले कुछ घंटों में उन्हें खूब सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रेंड देखिए

——————————————————-

इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सैंडपेपरगेट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा स्वतंत्र फोरम, खिलाड़ी-स्टाफ अपनी बात रख सकेंगे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 2018 के सैंडपेपरगेट मामले से जुड़े खिलाड़ियों और स्टाफ को अपनी बात रखने का मौका देने के लिए स्वतंत्र फोरम बनाने का फैसला किया है। CA के अंतरिम चेयरमैन डेविड बून और मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से करीब एक घंटे पहले इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.