Headlines

England vs France World Cup 2026


  • Hindi News
  • Sports
  • England Vs France World Cup 2026 | Saka Hattrick & Mbappe Golden Boot Race

मियामी गार्डन्स1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मैच में फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम 1966 में चैंपियन बनी थी।

इंग्लैंड की जीत के हीरो बुकायो साका रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाई। वहीं, फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल करके गोल्डन बूट की रेस में मेसी को पीछे छोड़ दिया। उनके 10 गोल हो गए हैं, जबकि मेसी के 8 गोल हैं।

इतना ही नहीं, वे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। उनके नाम अब 22 विश्व कप गोल हो गए हैं, जबकि लियोनेल मेसी के 21 गोल हैं। हालांकि, आज देर रात होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी के पास वापसी करने का मौका है।

ब्रॉन्ज मेडल के साथ इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन।

ब्रॉन्ज मेडल के साथ इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन।

मैच में खास

  • वर्ल्ड कप के तीसरे स्थान के मैच में पहली बार कुल 10 गोल देखने को मिले। यह वर्ल्ड कप 1982 के बाद सबसे ज्यादा गोल वाला मुकाबला रहा।
  • डेक्लान राइस ने इंग्लैंड के लिए फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज (2 मिनट 14 सेकेंड) गोल किया। इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल अब भी ब्रायन रॉब्सन के नाम है, जिन्होंने 1982 वर्ल्ड कप में संयोग से फ्रांस के खिलाफ ही मुकाबले के 28वें सेकेंड में गोल किया था।
  • फ्रांस के माइकल ओलिसे ने इस वर्ल्ड कप में 7वां गोल असिस्ट किया। वे 1966 के बाद किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन गए।उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पेले ने 1970 वर्ल्ड कप में ब्राजील के लिए 6 असिस्ट किए थे।

तीसरे मिनट में पहला गोल आया

इंग्लैंड ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाया। तीसरे मिनट में डेक्लान राइस ने पहला गोल किया, जबकि 18वें मिनट में एजरी कॉन्सा ने बढ़त 2-0 कर दी। साका ने 37वें मिनट और पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर इंग्लैंड को हाफ टाइम तक 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

डेक्लान राइस ने इंग्लैंड की ओर से पहला गोल दागा।

डेक्लान राइस ने इंग्लैंड की ओर से पहला गोल दागा।

एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ में 2 गोल दागे दूसरे हाफ में फ्रांस ने वापसी की कोशिश की। एम्बाप्पे ने 48वें मिनट में पहला गोल किया। 54वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने स्कोर 4-2 किया और 66वें मिनट में एम्बाप्पे ने अपना दूसरा गोल कर अंतर सिर्फ एक गोल का कर दिया।

पेनल्टी पर गोल से साका की हैट्रिक

87वें मिनट में मिले पेनाल्टी को गोल में बदलकर साका ने अपनी हैट्रिक पूरी की और इंग्लैंड को राहत दिलाई। इंजरी टाइम में उस्मान डेम्बेले ने फ्रांस के लिए गोल किया, लेकिन इसके तुरंत बाद जूड बेलिंगहम ने गोल कर इंग्लैंड की 6-4 की जीत तय कर दी।

———————————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.