Headlines

EPFO WhatsApp Services Launch | Mansukh Mandaviya PF Balance Update


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंसुख मांडविया ने व्हाट्सऐप पर EPFO सेवाएं शुरू कीं। अब EPF सब्सक्राइबर EPFO की वेरिफाइड व्हाट्सऐप सेवा से PF बैलेंस, 5 नए ट्रांजैक्शन और पासबुक की जानकारी देख सकेंगे।

इस सेवा के जरिए PMVBRY से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में व्यक्तिगत मार्गदर्शन और मदद भी मिलेगी। इससे रोजमर्रा की सेवाएं मोबाइल पर मिलेंगी और EPFO ऑफिस जाने की जरूरत घटेगी।

EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह में मांडविया ने निष्क्रिय EPF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की सुविधा भी लॉन्च की।

आधार से वेरिफाइड ऐसे खातों में 1000 रुपए तक का बैलेंस होने पर सब्सक्राइबर को अलग से क्लेम नहीं करना होगा।

व्हाट्सऐप पर EPFO की सेवाएं

श्रम मंत्रालय के बयान के मुताबिक, सब्सक्राइबर EPFO की वेरिफाइड व्हाट्सऐप सेवा से अपने PF बैलेंस और पांच नए ट्रांजैक्शन देख सकेंगे। वे पासबुक की जानकारी भी हासिल कर पाएंगे।

यह सेवा वैरिफाइड मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इससे नियमित कामों के लिए EPFO ऑफिस जाने की जरूरत कम होगी।

निष्क्रिय खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट

आधार से वेरिफाइड निष्क्रिय EPF खातों में 1,000 रुपए तक का बैलेंस होने पर अलग-अलग क्लेम जमा नहीं करना पड़ेगा। EPFO पहचान और बैंक अकाउंट की तय प्रक्रिया के तहत जांच के बाद सेटलमेंट शुरू करेगा।

इसके बाद पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इससे करीब एक लाख खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन खातों में कुल 5 करोड़ रुपए की राशि शामिल है।

स्थापना दिवस पर सात प्रकाशन जारी

समारोह में सात प्रकाशन भी जारी किए गए। इनमें ज्ञान निर्माण, संस्थागत सीख, कानूनी जागरूकता और संवेदनशील प्रशासन के प्रति EPFO की प्रतिबद्धता दिखाई गई। मांडविया ने कहा कि 74 साल के सफर में EPFO देश के कामगारों के लिए भरोसेमंद संस्था बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि संगठन पर लोगों का भरोसा 32 लाख करोड़ रुपए के उस फंड में दिखाई देता है, जो 8 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के योगदान से जमा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.