Headlines

Gill Player of Series, Rohit Sharma 95th 50+ Score & Records


चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 203 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 128 गेंद रहते मैच खत्म कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे तेज 200 या उससे ज्यादा रन का रनचेज है।

शनिवार को यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्डस देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल को छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया।

IND vs AFG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. भारत ने 128 गेंद रहते टारगेट हासिल किया

भारत ने 200+ रन चेज करते हुए सबसे तेज जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन का टारगेट 127 गेंद रहते हासिल किया था। ओवरऑल वनडे में यह चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। पहले नंबर पर 2003 में वेस्टइंडीज का कनाडा के खिलाफ 177 गेंद बाकी रहते टारगेट चेज है।

2. गिल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी

शुभमन गिल ने वनडे में 6वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने के मामले में रोहित की बराबरी की। दोनों 6 अवॉर्ड के साथ संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 15 बार यह कारनामा किया है।

3. यशस्वी ने छठवें वनडे में दूसरा शतक लगाया

यशस्वी जायसवाल ने सबसे कम पारी में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 6 पारियों में ऐसा किया।यशस्वी ने शिखर धवन को पीछे छोड़ा। धवन ने 7 पारियों में यह कारनामा किया था।

4. रोहित का 95वीं बार वनडे में 50+ स्कोर

रोहित सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। रोहित ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने 94 बार यह कारनामा किया था। सचिन तेंदुलकर 154 बार के साथ पहले स्थान पर हैं।

5. रोहित 71वीं बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा

रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह वनडे में 71वां मौका है, जब रोहित शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे। वे सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा बनने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी है। सचिन तेंदुलकर 99 के साथ पहले स्थान पर हैं।

6. भारत के पहले ओवर में 23 रन बने

भारत ने चेन्नई में पहले ओवर में 23 रन बनाए। इसमें 5 रन पेनाल्टी के भी थे। यह वनडे क्रिकेट भारतीय पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में पहले ओवर में 22 रन बने थे।

7. प्रसिद्ध ने टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया

प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया। वे वनडे में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद शमी ने 2023 में न्यूजीलैंड और 1994 में मनोज प्रभाकर ने श्रीलंका के टॉप-5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।

8. शाहिदी ने डेब्यू के 4644 दिन बाद जड़ा पहला शतक

हशमतुल्लाह शाहिदी ने 2013 में वनडे डेब्यू करने के बाद वनडे में पहला शतक लगाया है। वे वनडे में डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा दिनों में मेडेन शतक पूरा करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के रेगिस चकाब्वा 5040 दिनों के साथ पहले स्थान पर हैं।

9. अजमतुल्लाह उमरजई ने 36 पारियों में 50 छक्के पूरे किए

अजमतुल्लाह उमरजई ने चेन्नई में 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 50 छक्के भी पूरे किए। इसके लिए उन्होंने 36 पारियां खेलीं। वे वनडे में सबसे कम पारी में 50 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन 32 पारी के साथ पहले स्थान पर हैं।

10. रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध की गेंद पर 3 कैच पकड़े

रोहित ने प्रसिद्ध की गेंद पर तीन बल्लेबाजों का स्लीप में कैच पकड़ा। वे वनडे क्रिकेट में एक ही मैच किसी एक गेंदबाज की बॉल पर 3 कैच पकड़ने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन 2018 और वीवीएस लक्ष्मण 2004 में यह कारनामा कर चुके हैं।

11. प्रसिद्ध का चेपॉक में बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस

प्रसिद्ध ने 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह वनडे में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने वेस्टइंडीज के रवि रामपाल का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रामपाल ने 2011 में भारत के खिलाफ 51 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

यहां से टॉप-6 मोमेंट्स…

1. प्रसिद्ध ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली गेंद पर ही रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान की पारी के दूसरे ओवर में प्रसिद्ध गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली गेंद लेंथ डाली। गुरबाज ने अपनी जगह पर खड़े-खड़े शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई।

प्रसिद्ध ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए।

प्रसिद्ध ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए।

2. बरार की बाउंसर पर अफगानी कप्तान नीचे गिरे

पहली पारी के 38वें ओवर में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी नीचे गिर गए। गुरनूर बरार ने ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर डाली। शाहिदी ने डक करने गए, लेकिन ऑफ बैलैंस होकर नीचे गिर गए। इसके बाद उन्होंने अपना आर्म गार्ड उतारा और अपने दाएं हाथ को स्ट्रेच करते दिखे। शतकीय पारी के दौरान उन्हें क्रैम्प्स की दिक्कत भी महसूस हुई।

शाहीदी गेंद को डक करने की कोशिश में गिर पड़े।

शाहीदी गेंद को डक करने की कोशिश में गिर पड़े।

3. भारत को पेनाल्टी के 5 रन मिले

शाहीदी अपनी पारी के दौरान अपांयर की वार्निंग के बावजूद बार-बार पिच के डेंजर एरिया में गए। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेते हुए हशमत फिर डेंज एरिया में गए। अंपायर ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही सिंगल कैंसिल कर अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई गई। भारतीय पारी की शुरुआत से पहले ही टीम के स्कोरबोर्ड पर 5 रन थे।

भारत ने पेनाल्टी के 5 रन सहित पहले ओवर में 23 रन बनाए।

भारत ने पेनाल्टी के 5 रन सहित पहले ओवर में 23 रन बनाए।

4. रोहित ने राशिद की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की

रोहित ने पारी के 16वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। राशिद खान ने ओवर की दूसरी गेंद गुगली डाली। रोहित ने घुटने के बल बैठकर फाइन लेग की चौका जड़ दिया। इसके साथ रोहित ने अपने 50 रन भी पूरे किए।

रोहित ने 69 गेंद में 79 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

रोहित ने 69 गेंद में 79 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

5. श्रेयस के हाथ से बैट छूटकर दूर गिरा

भारतीय पारी के 24वें ओवर में श्रेयस अजीबो-गरीब वाकया हुआ। राशि के ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस ने जोर से शॉट लगाया। इस दौरान श्रेयस के हाथ से बैट छूटकर हवा में गया और दूर जा गिरा। हालांकि किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

श्रेयस 19 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रेयस 19 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

6. यशस्वी ने सिक्स लगाकर शतक पूरा किया

यशस्वी जायसवाल ने नबी की गेंद पर छक्का लगाकर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 29वें ओवर में मोहम्मद नबी की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ दिया। शतक पूरा होने के बाद उन्होंने हेलमेट निकाला और दोनों हाथ हवा में लहराए। इसी ओवर में चौका और छक्का जड़कर उन्होंने भारत की जीत दिला दी।

यशस्वी ने नाबाद 110 रन बनाए।

यशस्वी ने नाबाद 110 रन बनाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.