Headlines

Gold Silver Price Fall | India Bullion Market Latest Update 2026


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 4,750 रुपए घटकर 1.95 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2 लाख रुपए पर थी।

चांदी करीब 10 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए के नीचे आ गई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को चांदी के दाम पहली बार 2 लाख रुपए के पार गए थे। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,246 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को यह 1.43 रुपए पर था।

4 दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 4,978 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं चांदी 15,891 गिर गई है। 16 अक्टूबर को सोने की कीमत 1.46 लाख रुपए और चांदी 2.10 लाख रुपए पर थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *