Headlines

GT vs RR IPL 2026 Qualifier


पटना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में आज(29 मई 2026) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

इस बड़े मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को हो रही है, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से पूरे सीजन में सनसनी मचा दी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की विस्फोटक की पारी में 12 छक्के लगाए थे।

एलिमिनेटर मुकाबले में क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में IPL के एक सीजन में 59 छक्के जमाए थे। जबकि सूर्यवंशी ने इस सीजन 65 छक्के लगाए। 65 छक्के के साथ वैभव IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे बड़े मैच विनर बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक-दो मैचों में नहीं, बल्कि पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अब तक 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं। टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। इस सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की गति रही है। उनका स्ट्राइक रेट 242.85 का है।

सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि मैच की परिस्थिति के अनुसार आक्रामक बल्लेबाजी करना वैभव की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। पावरप्ले में तेज शुरुआत हो या स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने हो, वैभव हर चुनौती का जवाब बेहद आत्मविश्वास के साथ दे रहे हैं।

पिछले पांच मैचों में गेंदबाजों पर टूटा कहर

वैभव इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले पांच मैचों में उन्होंने 276 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 250.9 का रहा है। इन पांच पारियों में वे सिर्फ एक बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं।

पिछली पांच पारियों में वैभव का स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन

गुजरात की मजबूत गेंदबाजी के सामने असली चुनौती

हालांकि आज का मुकाबला वैभव के लिए आसान नहीं रहने वाला। गुजरात टाइटंस के पास इस सीजन का सबसे संतुलित और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण माना जा रहा है। टीम में कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं।

दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के खिलाफ वैभव का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले 3 मैचों में 168 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। हालांकि मोहम्मद सिराज, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें एक-एक बार आउट कर चुके हैं। पिछले मुकाबले में जयपुर में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल पर वैभव का विकेट लिया था।

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं।

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं।

राजस्थान की बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा सहारा

इस सीजन राजस्थान की बल्लेबाजी काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर पर टिकी हुई नजर आई है। यशस्वी जायसवाल उम्मीद के मुताबिक लगातार रन नहीं बना सके हैं। ध्रुव जुरेल ने नंबर-3 पर कुछ उपयोगी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन टीम को लगातार मजबूत शुरुआत देने का काम वैभव ने ही किया है। कप्तान रियान पराग ने भी माना कि हैदराबाद के खिलाफ टीम 260 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन डेथ ओवरों में बल्लेबाजी बिखर गई।

आर्चर गेंदबाजी से राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत

जहां बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा हथियार बने हुए हैं, वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं। आर्चर ने इस सीजन 15 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और वे टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 रहा है। नई गेंद से उनकी गति और डेथ ओवरों में यॉर्कर गुजरात के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

मुल्लांपुर की पिच पर हाई स्कोरिंग की उम्मीद

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। यहां पिछले चार मैचों में 200 से ज्यादा रन बने हैं। दो बार लक्ष्य का सफल पीछा हुआ, जबकि दो बार टीमों ने स्कोर डिफेंड किया।

पिछले मुकाबले में राजस्थान ने यहां 243 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 196 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि 27 मई को इसी मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। मैच में गिरे 18 विकेटों में से 12 विकेट पेसर्स ने लिए थे। ऐसे में शुरुआती ओवरों में वैभव के सामने सिराज और रबाडा की असली परीक्षा होगी।

12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर।

12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर।

बारिश बन सकती है राजस्थान की सबसे बड़ी दुश्मन

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़-मोहाली में मैच के दौरान 60 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। तापमान 23°C से 37°C के बीच रह सकता है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो

पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति के आधार पर गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में राजस्थान के लिए हर ओवर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें गुजरात ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ 3 मैच जीत पाई है। हालांकि इस सीजन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला जीता है।

पिछली भिड़ंत में गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया था, जबकि उससे पहले राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में आज का मुकाबला पूरी तरह दबाव, रणनीति और बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *