स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हार्दिक की कप्तानी में इस साल मुंबई सिर्फ 4 मैच जीत सकी।
हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने IPL सूत्रों के हवाले से बताया कि पांड्या ने इसकी जानकारी टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही मैनेजमेंट को दे दी थी।
32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही मुंबई टीम मैनेजमेंट को बताया था कि वे टीम के खराब प्रदर्शन, सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद के चलते तनाव में हैं। अलग होने को लेकर पंड्या और मुंबई इंडियंस में सहमति बन गई है। मुंबई इस IPL सीजन में 9वें नंबर पर रही।
इस बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स ने बताया कि ऋषभ पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लखनऊ की टीम इस सीजन में 10वें और आखिरी स्थान पर रही।
रोहित की जगह कप्तानी मिलने का फैंस ने लगातार विरोध किया

- हार्दिक पंड्या साल 2024 में मुंबई के कप्तान बनकर टीम में लौटे थे। इससे पहले उन्होंने दो साल तक गुजरात की कप्तानी की थी। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी।
- इस फैसले के बाद से ही MI के फैंस नाराज थे। पहले साल (2024) में भी मैदान पर हार्दिक के खिलाफ जमकर हूटिंग हुई थी और मौजूदा सीजन में भी चीजें उनकी प्लानिंग के मुताबिक नहीं रहीं।
- लगातार दो सीजन तक दर्शकों के गुस्से का सामना करने के बावजूद हार्दिक ने हमेशा यही कहा कि यह सफर मुश्किल लेकिन मनोरंजक रहा है। हालांकि, अब उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।

पीठ की चोट और मानसिक थकान बनी वजह
IPL के एक सोर्स ने PTI को बताया, हार्दिक मानसिक रूप से बहुत तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट भी लगी थी। जैसे ही प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हुईं, हार्दिक ने टीम के डिसीजन-मेकर्स को बता दिया कि वे अब टीम में नहीं रुकेंगे। सोर्स ने कहा कि एक युवा खिलाड़ी आखिर कितना बर्दाश्त कर सकता है, उनके लिए पिछले तीन साल आसान नहीं रहे हैं।
ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद
हार्दिक ने साल 2021 में जिस मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम को छोड़ा था, 2024 में वापसी करने पर वह वैसा नहीं रहा। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी एक मत नहीं थे। अगर विचार अलग होने के बाद भी नतीजे अच्छे आएं, तो निराशा नहीं होती। लेकिन जब हर कोई अलग-अलग दिशा में खींचे, तो एक समय के बाद आगे बढ़ने की मानसिक क्षमता नहीं बचती। इसलिए हार्दिक ने मिड-सीजन में ही तय कर लिया था कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे।

लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा, डायरेक्टर बोले- आसान फैसला नहीं
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वे मौजूदा सीजन में महज 312 रन ही बना सके।
लखनऊ के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, पंत के अनुरोध को हमने सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है। खेल में इस तरह के फैसले कभी भी आसान नहीं होते हैं।

पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ी: IPL 2026 में आखिरी स्थान पर रही टीम… पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
IPL में स्मार्ट सनग्लास पर रोक:BCCI ने इसे कम्युनिकेशन डिवाइस माना

BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लास के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने 18 मई को सभी टीमों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। यह जानकारी शुक्रवार को सामने आई। पूरी खबर…
