Headlines

HPCL Q2 Results | Revenue Up 26% to 1.38 Lakh Crore; Swiggy LPG Delivery


  • Hindi News
  • Business
  • HPCL Q2 Results | Revenue Up 26% To 1.38 Lakh Crore; Swiggy LPG Delivery

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी तेल कंपनी HPCL यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जुलाई से सितंबर के अपने कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस तीन महीने में कंपनी को ₹3,625 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 3,859 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यानी मुनाफा 6% घटा है।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में HPCL का कुल रेवेन्यू यानी उत्पादों की बिक्री से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹1.38 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। ये पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि यानी Q2FY26 में ₹1.09 लाख करोड़ था।

वैसे तो पिछले साल के मुकाबले मुनाफा घटा है, लेकिन कंपनी के राहत की बात यह है कि इससे ठीक पहले की तिमाही यानी अप्रैल-जून में कंपनी को ₹12,264 करोड़ का भारी घाटा हुआ था। यानी बीती तिमाही की तुलना में कंपनी काफी हद तक अपने घाटे से उबर चुकी है।

HPCL के दूसरी तिमाही (Q2) और हाफ ईयरली (H1) नतीजे

पर्टिकुलर्स Q2FY27 Q2FY26 % YoY H1FY27 H1FY26 % YoY
रेवेन्यू 1,39,140 1,10,323 +26.1% 2,84,267 2,30,458 +23.3%
GRM 32.15 8.80 +265.3% 27.89 5.95 +368.7%
PAT 3,625 3,859 -6.1% -8,639 7,970 -208.4%

नोट: H1 में पहली तिमाही के बड़े घाटे के कारण नेट प्रॉफिट (PAT) माइनस में दर्ज हुआ है। यहां रेवेन्यू और PAT करोड़ रुपए में, GRM डॉलर प्रति बैरल में हैं।

  • Q2FY27 : चालू वित्त वर्ष 2026-27 के जुलाई, अगस्त और सितंबर (3 महीने) का आंकड़ा।
  • Q2FY26: पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के जुलाई, अगस्त और सितंबर (3 महीने) का आंकड़ा।
  • % YoY: पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में बढ़ोतरी या गिरावट।
  • H1FY27: चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती 6 महीनों (अप्रैल से सितंबर 2026) का कुल आंकड़ा।
  • H1FY26: पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती 6 महीनों (अप्रैल से सितंबर 2025) का आंकड़ा।
  • रेवेन्यू: कंपनी ने अपने उत्पादों (जैसे पेट्रोल, डीजल) की बिक्री करके कुल कितना पैसा कमाया।
  • GRM: रिफाइनरी में 1 बैरल कच्चा तेल प्रोसेस करके पेट्रोल-डीजल बनाने पर शुद्ध कमाई।
  • PAT : HPCL और उसकी सभी सहयोगी/सब्सिडियरी कंपनियों का मिलाकर टैक्स चुकाने के बाद का कुल शुद्ध मुनाफा या घाटा।

HPCL के Q2 नतीजों की 4 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल और गैस की बिक्री बढ़ी: इस तिमाही देश भर में ईंधन की मांग मजबूत रही। HPCL ने 77.8 लाख टन पेट्रोल और डीजल बेचा, जो पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा है। इसके अलावा रसोई गैस (LPG) की बिक्री भी 20.3 लाख टन पर पहुंच गई।

कच्चा तेल साफ करने से बढ़ी कमाई: रिफाइनिंग के बिजनेस में कंपनी को अच्छा फायदा हुआ है। एक बैरल कच्चा तेल साफ करने पर कमाई (GRM) ₹800 से बढ़कर ₹3000 प्रति बैरल हो गई। वहीं मुंबई और विशाखापट्टनम रिफाइनरियों ने अपनी 100% क्षमता से काम किया।

10 मिनट में मिलेगा LPG सिलेंडर: HPCL ने स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी अपना नया 10 किलो वाला फाइबर LPG सिलेंडर (‘HP Navya’) क्विक-कॉमर्स के जरिए सीधे ग्राहकों के घर तक 10 मिनट में पहुंचाने की सुविधा दे रही है।

EV चार्जिंग और सोलर पंपों का विस्तार: कंपनी ग्रीन एनर्जी पर तेजी से काम कर रही है। HPCL के 25,245 पेट्रोल पंपों में से 2,296 पर CNG और 5,880 पर EV चार्जिंग स्टेशन चालू हो चुके हैं। इसके अलावा 96% यानी 24,172 पेट्रोल पंप अब सौर ऊर्जा से चलाए जा रहे हैं।

इस साल 31% गिर चुका HPCL का शेयर

नतीजे जारी होने से पहले HPCL का शेयर 1.87% गिरकर ₹340.80 पर बंद हुआ। इस पूरे साल यानी 2026 में अब तक कंपनी का शेयर करीब 31.6% नीचे आ चुका है।

क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे?

रिफाइनिंग से कंपनी की कमाई बढ़ी है। हालांकि, पिछले घाटों की भरपाई अभी बाकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भी अस्थिर हैं। इसलिए पेट्रोल-डीजल के दामों में तुरंत बदलाव की संभावना कम है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.