लंदन1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। शक्रवार रात को लंदन में भारतीय टीम एक समय 0-1 से पीछे चल रही थी। फिर उसने लगातार 7 गोल करके न केवल दमदार वापसी की, बल्कि पाकिस्तान को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।
टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह (20वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक सिंह (34वें मिनट में), जुगराज सिंह, अभिषेक (41वें मिनट), राजकुमार पाल (44वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट ) ने एक-एक गोल दागे। पाकिस्तान से इकलौता गोल अबू महमूद (13वें मिनट) ने किया। अब भारतीय टीम लंदन चरण के अपने अंतिम मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी।

गोल सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी।
पाकिस्तान को पेनल्टी गोल से बढ़त, 7 मिनट में स्कोर बराबर
पाकिस्तान ने 13वें मिनट में अबू महमूद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, भारत ने जल्दी ही जवाब दिया। 20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया।

भारतीय टीम ने महज 7 मिनट के अंदर बराबरी का गोल कर दिया।
कप्तान हरमन के गोल से इंडिया आगे हुआ
हाफ टाइम से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल स्कोर किया और भारतीय टीम को आगे कर दिया।
मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा और बढ़ा दिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर विफल होने पर हुए जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागा।

हरमनप्रीत सिंह ने हाफ टाइम से पहले गोल करके भारत को बढ़त दिलाई।
अभिषेक ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल दागा
41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से भारत की बढ़त 5-1 कर दी। 44वें मिनट में लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल किया। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल कर भारत की 7-1 की जीत तय कर दी।
दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल किया।
—————————————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…
एक फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बना; अब तक 177 गोल, कतर 2022 का रिकॉर्ड टूटा

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को गोलों का नया रिकॉर्ड बन गया है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 177 गोल हो चुके हैं, जो किसी भी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे हैं। पढ़ें पूरी खबर
