Headlines

India Wins Commonwealth Fencing Championship


  • Hindi News
  • Sports
  • India Wins Commonwealth Fencing Championship | Overall Title Lagos

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बना है। भारतीय टीम नाइजीरिया के लागोस में हुई प्रतियोगिता से 35 मेडल लेकर लौटी।

भारत ने अंडर-23 और सीनियर प्रतियोगिताओं में 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।

सीनियर फेंसर्स ने चौथे दिन जीते 5 गोल्ड

प्रतियोगिता के चौथे दिन भारतीय सीनियर फेंसर्स ने 6 इवेंट्स में 5 गोल्ड मेडल जीते। भारत ने पुरुषों की सेबर, महिलाओं की सेबर, पुरुषों की एपे, महिलाओं की एपे और महिलाओं की फॉयल में गोल्ड हासिल किया।

भारतीय फेंसर्स ने पुरुषों की फॉयल में सिल्वर मेडल भी जीता। सीनियर प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन से कुल मेडल संख्या 35 तक पहुंची।

भारत को मिला विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी

इस प्रदर्शन के आधार पर भारत ने विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी जीती। कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन यह ट्रॉफी सबसे अच्छे ओवरऑल रिजल्ट देने वाले देश को देता है।

फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने बयान में कहा, “पहली बार कॉमनवेल्थ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतना भारतीय फेंसिंग में मौजूद प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का सबूत है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *