- Hindi News
- Business
- Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Banking & Pharma Stocks See Selloff
मुंबई16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 28 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 150 अंक की गिरावट के साथ 77,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार की कर रहा है। आज बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है।
एशियाई बाजार में आज गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6656 | 41 | 0.66% |
| निक्केई (जापान) | 60238 | -299 | -0.49% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25754 | -172 | -0.63% |
अमेरिकी बाजार में 27 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49168 | -63 | -0.13% |
| नैस्डैक | 24887 | 51 | 0.20% |
| S&P 500 | 7174 | 9 | 0.12% |
कच्चा तेल 109 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 109 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 27 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही, ये 24,093 पर बंद हुआ था।

