Headlines

Indore Diljit Dosanjh Concert Security


लगातार मिल रही बम ब्लास्ट की धमकियों के बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार इंदौर में ही होगा। बायपास स्थित C-21 एस्टेट के 4 लाख वर्गफीट के मैदान में भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है। शो को लेकर फै

.

500 जवानों का पहरा, दिन में 4 बार मैदान की चेकिंग

धमकियों के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह के अनुसार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • त्रिस्तरीय सुरक्षा: आयोजन स्थल, आसपास के नाकों और प्रमुख चौराहों पर 500 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
  • लगातार सर्च ऑपरेशन: बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और क्राइम ब्रांच की टीमें दिन में 3 से 4 बार पूरे मैदान की जांच कर रही हैं।

जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान: 8 घंटे बंद रहेंगे भारी वाहन

रविवार को कॉन्सर्ट के चलते दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान हाईवे पर बेस्ट प्राइज मोड़ से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक सभी प्रकार के भारी वाहनों और बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल।

बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल।

महापौर सचिवालय से हाईकोर्ट तक धमकी भरे मेल, जांच में जुटी साइबर टीम

कॉन्सर्ट से पहले शहर में लगातार धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय, बैंकों और तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने के मेल आए, जिनमें बच्चों को कॉन्सर्ट में न भेजने की चेतावनी भी दी गई थी। वहीं ग्वालियर हाईकोर्ट को मिले ऐसे ही मेल के मामले में यूपी ATS ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिसने ई-मेल अकाउंट किसी और को बेचने का दावा किया है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरुआती जांच में देवास के एक निजी कंपनी कर्मी निखिल गुप्ता की हैक की गई ई-मेल आईडी के इस्तेमाल की बात सामने आई है। लॉग-इन रिकॉर्ड में VPN और अमेरिका का संदिग्ध IP एड्रेस मिला है। पुलिस डार्क वेब और साइबर नेटवर्क के एंगल से जांच कर रही है। हालांकि अब तक सभी धमकियां फर्जी पाई गई हैं, लेकिन एहतियातन कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही।

दिलजीत के टूर की शुरुआत 1 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई थी।

दिलजीत के टूर की शुरुआत 1 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई थी।

दिलजीत का अंदाज- ‘आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा’

तमाम धमकियों और सुरक्षा तैयारियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर इंदौर की मशहूर ‘छप्पन दुकान’ की पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।” उनकी इस पोस्ट ने इंदौरी फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

___________________

यह खबर भी पढ़ें…

दिलजीत बोले-पोहा खाने इंदौर जरूर आऊंगा

चार गानों पर रोक और लगातार मिल रही धमकियों के बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *