Headlines

Jaipur Bus-Truck Collision | Accident Near Bagru, Pilgrims Killed


जयपुर के बगरू में शुक्रवार देर रात ट्रेलर-ट्रैवलर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुआ।

.

बगरू थाना एसएचओ चंद्रभान ने बताया- हादसा रात करीब 1:50 बजे हुआ। ट्रैवलर में नासिक (महाराष्ट्र) के 28 श्रद्धालु थे, जो जयपुर से सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) जा रहे थे।

बगरू पुलिया से उतरते समय बस आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में एडमिट कराया गया है। घायलों का कहना है कि ट्रैवलर ड्राइवर नशे में था।

ड्राइवर की जिद के कारण एक्सीडेंट

घायल पैसेंजर प्रवीण ने बताया हम रात करीब 10.30 बजे जयपुर से निकले थे। ड्राइवर से रात में चलने के लिए मना भी किया था, लेकिन वो माना नहीं। उसने शराब भी पी रखी थी।

बगरू पुलिया से उतरते समय बस अनकंट्रोल हो गई और आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। एक्सीडेंट में ट्रैवलर में आगे बैठीं सवारियां बुरी तरह से घायल हो गईं। एक्सीडेंट में 18 पैसेंजर्स घायल हुए हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात हुए हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लगा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात हुए हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लगा था।

बगरू SHO चंद्रभान ने बताया कि हादसे की सूचना बगरू इलाके में बनाए गए पुलिस मित्रों से मिली थी। ड्यूटी ऑफिसर हेड कॉन्स्टेबल लालाराम सहित स्टाफ मौके पर पहुंचा था। बगरू पुलिया से नीचे उतरने के दौरान क्षतिग्रस्त ट्रैवलर खड़ा मिला, जिसमें चीख-पुकार मच रही थी। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकाला था।

हेड कॉन्स्टेबल लालाराम ने बताया-तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी, जिनमें से दो लोगों के एक-एक हाथ कटकर अलग हो गए थे।

25 अक्टूबर को लौटना था नासिक

SHO चंद्रभान ने बताया- ये लोग महाराष्ट्र के नासिक से ट्रैवलर लेकर रविवार को रवाना हुए थे। राजस्थान में कुलदेवी-देवताओं के दर्शन के साथ ही सात दिन की धार्मिक यात्रा के टूर पर निकले थे। पुष्कर और कैला माता दर्शन भी किए। मेहंदीपुर बालाजी के बाद दोबारा पुष्कर यात्रा की। जिसके बाद खाटूश्यामजी दर्शन किए। वहां से जयपुर घूमने के बाद सांवरिया सेठ के दर्शन करने निकले थे। जिसके बाद रविवार को महाराष्ट्र लौटना था।

इनपुट: सोनूराम बैरवा (दूदू)

….

ये खबर भी पढ़िए…

राजस्थान-तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत:टायर फटने से बेकाबू हुई, आगरा के रहने वाले थे, खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

जयपुर जिले के रायसर में नेशनल हाईवे-148 (दौसा-मनोहरपुर) पर स्विफ्ट कार टायर फटने से खाई में गिर गई। कार में 6 दोस्त थे, इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.