Headlines

Jesus De Miguel Dies After Collision In Spain Football Match


  • Hindi News
  • Sports
  • Jesus De Miguel Dies After Collision In Spain Football Match | Accident

स्पेन25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्पेन के फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल।  - Dainik Bhaskar

स्पेन के फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल।

स्पेन के फुटबॉल क्लब सीडी टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार, 2 नवंबर को स्पेन की दूसरी डिवीजन लीग में एफसी अंडोरा के खिलाफ मुकाबले के आखिरी मिनटों में उनकी टक्कर विपक्षी टीम के गोलकीपर जीसस ओवोनो से हो गई थी। गंभीर हालत में उन्हें मैदान से अस्पताल पहुंचाया गया। अगले दिन यानी 3 नवंबर की सुबह 8 बजे क्लब ने उनके निधन की पुष्टि की।

यह हादसा मैच के इंजरी टाइम में हुआ, जब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। अंडोरा के गोलकीपर ओवोनो गेंद को रोकने के लिए अपने गोल से काफी आगे निकल आए। इसी दौरान उनकी टक्कर डी मिगुएल से हुई। ओवोनो का घुटना डी मिगुएल के सीने से टकराया और स्ट्राइकर मैदान पर गिर पड़े।

आखिरी मिनटों में हुआ हादसा, मैच रोकना पड़ा

टेनेरिफ और अंडोरा के बीच मुकाबला स्पेन के सांता क्रूज डी टेनेरिफ स्थित हेलियोडोरो रोड्रिगेज लोपेज स्टेडियम में खेला जा रहा था। घरेलू टीम टेनेरिफ ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन अंडोरा ने वापसी करते हुए 83वें मिनट में पेनल्टी से पहला गोल किया और 88वें मिनट में दूसरा गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

गोलकीपर से टक्कर के बाद स्ट्राइकर मैदान पर बेहोश हो गए। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने 5 मिनट से ज्यादा समय तक मैदान पर उनका इलाज किया। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस तक ले जाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

रेफरी ने ओवोनो को सीधे रेड कार्ड दिखाया। घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की हालत भी भावुक थी। मुकाबला आगे नहीं खेला गया और 2-2 के स्कोर पर रोक दिया गया।

गोलकीपर का घुटना डी मिगुएल के सीने से जा टकराया।

गोलकीपर का घुटना डी मिगुएल के सीने से जा टकराया।

अस्पताल में पहले हालत स्थिर बताई, फिर बिगड़ गई

स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, डी मिगुएल को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें CPR देकर दोबारा होश में लाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें सांता क्रूज के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ नुएस्त्रा सेनोरा डे ला कैंडेलारिया में भर्ती कराया गया।

टेनेरिफ ने सोमवार रात बताया था कि गंभीर हालत के बावजूद खिलाड़ी की स्थिति स्थिर है और उन्हें ICU में रखा गया है। मंगलवार सुबह क्लब ने जानकारी दी कि उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति बिगड़ गई है। न्यूरोलॉजिकल स्थिति का मतलब दिमाग और नर्वस सिस्टम के काम करने की हालत से है। कुछ घंटे बाद क्लब ने सुबह 8 बजे उनके निधन की पुष्टि कर दी।

छोटे क्लबों से शुरू हुआ सफर

  • जीसस डी मिगुएल अलामेडा का जन्म 21 सितंबर 1996 को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हुआ था। उन्होंने फुटबॉल की शुरुआत युवा टीमों से की। शुरुआती दौर में वे लुगो फुएनलाब्रादा और लेगानेस के युवा सेटअप से जुड़े रहे। 2015 में उन्होंने लेगानेस-B के लिए सीनियर फुटबॉल में डेब्यू किया।
  • इसके बाद उनका करियर कई छोटे और मध्यम स्तर के क्लबों से होकर गुजरा। वे इंटरनेशनल डी मैड्रिड, फुएनलाब्रादा, यूनियन आदार्वे, नवालकारनेरो और यूनियोनिस्तास डी सलामांका के लिए खेले।
  • यूनियोनिस्तास के लिए 2021-22 सीजन में उन्होंने 12 गोल किए। लेकिन उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव सीडी कास्टेयोन बना। जनवरी 2023 में इस क्लब से जुड़ने के बाद उन्होंने करीब ढाई सीजन में 25 गोल किए। 2023-24 में उन्होंने 38 मैचों में 16 गोल और 6 असिस्ट किए। असिस्ट का मतलब है कि खिलाड़ी अपने साथी को ऐसा पास देता है, जिससे गोल होता है।
  • उनके प्रदर्शन ने कास्टेयोन को स्पेन के दूसरे डिवीजन में पहुंचने में मदद की। इसी दौरान वे टीम के प्रमुख स्ट्राइकर बनकर उभरे। अगस्त 2024 में उन्होंने दूसरे डिवीजन में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया।
जीसस डी मिगुएल ने 2023-24 में 16 गोल किए थे।

जीसस डी मिगुएल ने 2023-24 में 16 गोल किए थे।

2025 में टेनेरिफ पहुंचे, टीम को दूसरे डिवीजन में वापसी दिलाई

जुलाई 2025 में डी मिगुएल ने टेनेरिफ के साथ तीन साल का करार किया। उस समय क्लब स्पेन के तीसरे स्तर की लीग में था और उसका लक्ष्य फिर से दूसरे डिवीजन में जगह बनाना था।

डी मिगुएल ने टीम के आक्रमण को मजबूती दी और 11 गोल किए। उनके योगदान से टेनेरिफ ने तीसरे स्तर से प्रमोशन हासिल कर दूसरे डिवीजन में वापसी की।

स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने मैच स्थगित किए

इस घटना के बाद स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (RFEF) ने मंगलवार को होने वाले अपने कुछ मुकाबले स्थगित कर दिए। इनमें कोपा डेल रे के दो और कोपा डी ला रीना का एक मैच शामिल था। कोपा डेल रे स्पेन का प्रमुख पुरुष नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट है, जबकि कोपा डी ला रीना महिला फुटबॉल की राष्ट्रीय कप प्रतियोगिता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.