Headlines

Lionel Messi Wins Second Consecutive MLS Golden Boot


  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi Wins Second Consecutive MLS Golden Boot | Record Stats

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मेसी ने 2025 और 2026 में फुटबॉल लीग 'मेजर लीग सॉकर' का गोल्डन बूट हासिल किया।  - Dainik Bhaskar

मेसी ने 2025 और 2026 में फुटबॉल लीग ‘मेजर लीग सॉकर’ का गोल्डन बूट हासिल किया।

लियोनेल मेसी ने फुटबॉल लीग ‘मेजर लीग सॉकर’ (MLS) 2026 का गोल्डन बूट हासिल किया। इसके साथ ही वे लीग में लगातार दो सीजन गोल्डन बूट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

मेसी ने इंटर मियामी के लिए खेलते हुए इस सीजन 31 मैचों में 26 गोल किए। वे MLS इतिहास में एक से ज्यादा बार गोल्डन बूट जीतने वाले छठे खिलाड़ी भी बने।

मेसी ने पेनल्टी के बिना 25 गोल किए

  • मेसी ने प्रति मैच 0.87 गोल के औसत से लीग में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मैच में एक से ज्यादा गोल करने के मामले में भी संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। उनके 6 बार ऐसा किया।
  • मेसी के 26 गोल में से सिर्फ एक गोल पेनल्टी पर आया। यानी उन्होंने बिना पेनल्टी के 25 गोल किए।
  • MLS इतिहास में एक सीजन में उनसे ज्यादा नॉन-पेनल्टी गोल किसी ने नहीं किए हैं। उन्होंने 2025 में 28 नॉन-पेनल्टी गोल किए थे।
  • 2025 में मेसी ने रेगुलर सीजन में 29 गोल किए थे। इसके साथ ही वे MLS इतिहास में लगातार दो सीजन में 25 या उससे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
मेसी 2023 में इंटर मियामी क्लब से जुड़े थे।

मेसी 2023 में इंटर मियामी क्लब से जुड़े थे।

तीन सीजन में 127 बार गोल में योगदान दे चुके

  • मेसी ने पिछले तीन सीजन (2024-2026) में कुल 127 गोल योगदान किए हैं। इसमें उनके गोल और असिस्ट शामिल हैं।
  • इस दौरान दूसरे नंबर पर रहे इवांडर ने 98 गोल योगदान किए। मेसी उनसे 28 गोल आगे हैं।
  • मेसी लगातार तीन रेगुलर सीजन में 20 या उससे ज्यादा गोल करने वाले भी सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले डेनिस बुआंगा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच, सबसे ज्यादा गोल

  • मेसी ने इसी साल पिता के निधन के बाद 31 अगस्त को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।
  • 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू करने वाले मेसी ने छह वर्ल्ड कप खेले। वे अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
  • उनके सफर में सबसे बड़ा टर्न 2022 में आया, जब उन्होेंने कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना ने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती और 36 साल का इंतजार खत्म किया।
  • इससे पहले 2021 में मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका जिताया था। इस जीत के साथ टीम का 28 साल का ट्रॉफी सूखा खत्म हुआ था। यानी, जिन ट्रॉफी के लिए अर्जेंटीना दशकों से इंतजार कर रहा था, मेसी ने अपने खेल से टीम को वे ट्रॉफी दिलाईं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.