Headlines

MS Dhoni Daughter Jiva Admission Mussoorie Visit Photos


महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी में घूमते हुए दिखे।

महेंद्र सिंह धोनी 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर के साथ मसूरी में घूमते दिखे। जैसे ही फैंस को इसका पता चला तो वे भी स्टार क्रिकेटर से मिलने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का समर कैंप के लिए एक बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन कराने

.

धोनी शनिवार देर शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। वहां मौजूद कुछ लोगों को पहले लगा कि रोहित शर्मा आए हुए हैं तो वे जोर-जोर से ‘रोहित शर्मा, रोहित शर्मा…’ चिल्लाने लगे। धोनी ने जब यह सुना तो वे हंस पड़े।

इस दौरान समर कैंप जाते समय उन्होंने फैंस से हाथ भी मिलाया। इसके बाद वहां मौजूद एक बच्चे ने जब धोनी-धोनी कहा तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा और मुस्कुराने लगे। इससे पहले धोनी 11 मार्च 2025 को मसूरी घूमने आए थे।

धोनी के मसूरी पहुंचने की तस्वीरें देखिए…

धोनी देहरादून से लैंड रोवर डिफेंडर कार से मसूरी पहुंचे।

धोनी देहरादून से लैंड रोवर डिफेंडर कार से मसूरी पहुंचे।

धोनी ने गाड़ी से बेटी जीवा का सामान खुद निकाला।

धोनी ने गाड़ी से बेटी जीवा का सामान खुद निकाला।

लोग धोनी की फोटो खींचते नजर आए।

लोग धोनी की फोटो खींचते नजर आए।

धोनी ने मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया ।

धोनी ने मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया ।

लोगों के सही नाम लेने पर धोनी ने सीढ़ियों से उतरते वक्त पीछे मुड़कर देखा और हंस पड़े।

लोगों के सही नाम लेने पर धोनी ने सीढ़ियों से उतरते वक्त पीछे मुड़कर देखा और हंस पड़े।

3 साल पहले जब 20 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी

धोनी 15 नवंबर 2023 को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अल्मोड़ा की जैंती तहसील स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली गए थे। धोनी साल 2003 में अपने जनेऊ संस्कार के समय आखिरी बार गांव आए थे।

धोनी के गांव में पहुंचते ही ग्रामीण काफी खुश हुए। क्रिकेटर ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। तब धोनी अपने दोस्तों के साथ गांव पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

धोनी के पैतृक गांव की तस्वीरें…

ग्रामीणों के साथ मौजूद महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी।

ग्रामीणों के साथ मौजूद महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी।

गांव के मंदिर में इष्टदेव की पूजा के दौरान धोनी और उनकी पत्नी साक्षी।

गांव के मंदिर में इष्टदेव की पूजा के दौरान धोनी और उनकी पत्नी साक्षी।

धोनी ने अपने पुराने घर में पत्नी साक्षी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

धोनी ने अपने पुराने घर में पत्नी साक्षी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन की झलक:वादियों में सुकून के पल बिताकर वापस लौटे मुंबई, फैंस के साथ ली सेल्फी; निजी दौर पर पहुंचे थे

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में उत्तराखंड के निजी दौरे पर पहुंचे थे। अपने दौरे के बाद रविवार सुबह जब वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुए तो वहां मौजूद फैंस के साथ उन्होंने सेल्फी ली और उनका अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए कई लोग उत्साहित नजर आए। ऋतिक रोशन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.