Headlines

Mumbai Train Murder | Barish Gate Dispute Accused Jumps Train


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
वारदात फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई। - Dainik Bhaskar

वारदात फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई।

मुंबई में मानसून की पहली बारिश के बीच लोकल ट्रेन में दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री ने दूसरे यात्री की जान ले ली। मृतक की पहचान 22 साल के मयंक लोहार के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई। ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ट्रेन में युवक की हत्या, 2 तस्वीरें…

घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई।

घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई।

बोरीवली स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

बोरीवली स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन अंधेरी स्टेशन पर पहुंची थी, तभी मयंक और एक अन्य यात्री के बीच गेट खुला रखने को लेकर बहस शुरू हो गई। एक यात्री दरवाजा खुला रखना चाहता था, जबकि दूसरा बारिश का हवाला देकर इसका विरोध कर रहा था।

बहस के दौरान आरोपी ने अपने पास मौजूद धारदार हथियार निकाला और मयंक के पेट में वार कर दिया। रात 11:04 बजे जब ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची। रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंच गई।

मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया। इसके बाद मयंक को बोरीवली स्टेशन के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद एंबुलेंस से कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CCTV फुटेज कब्जे में, आरोपी की तलाश जारी

पश्चिम रेलवे ने बताया कि घटना से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य जांच एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं। रेलवे के अधिकारियों ने भी रात में बोरीवली स्टेशन पहुंचकर घटना की समीक्षा की। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

——————

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बैतूल में युवक की पीट-पीटकर हत्या:बोरदेही स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर पीटा, सीट को लेकर हुआ था झगड़ा

बैतूल के बोरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार रात ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद छिंदवाड़ा निवासी युवक अली खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह स्टेशन पर शव मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.