Neeraj Chopra Out Of Asian Games


  • Hindi News
  • Sports
  • Neeraj Chopra Out Of Asian Games | Ankle Injury Ends 2026 Season

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टखने में चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस साल एक्शन में नहीं दिखेंगे। - Dainik Bhaskar

टखने में चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस साल एक्शन में नहीं दिखेंगे।

नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा, लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का बेस्ट थ्रो करने के कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी। इससे लिगामेंट फट गया।

इस चोट के कारण नीरज 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से भी बाहर रहेंगे।

रिकवरी पर ध्यान देंगे

चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा- यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के करीब हूं। लेकिन जैसा कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं।

अब मेरा ध्यान रिहैबिलिटेशन पर रहेगा। जल्दबाजी में वापसी करने के बजाय अच्छी तरह रिकवरी करके और मजबूत होकर लौटना चाहते हैं।

दो बार एशियन गेम्स का गोल्ड जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़़ा दो बार एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में जकार्ता और 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर

पिछले महीने ग्लासगो में हुए कॉमवेल्थ गेम्स में भी नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी। हालांकि, वे श्रीलंका के रुमेश थरांगा से पिछड़ गए। रुमेश ने 89.75 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड जीता। नीरज 85.83 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर ही जीत सके थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.