महाराष्ट्र के सोलापुर में तुलशी गांव बेचने का बोर्ड लगा:कीमत सिर्फ पानी; राज्य की 265 तहसीलें सूखा घोषित
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तुलशी गांव में पानी की कमी से परेशान लोगों ने “गांव बिक्री के लिए” का बोर्ड लगाया है। इसकी कीमत सिर्फ पानी रखी गई है। 28 सितंबर को पुणे में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने इस समस्या को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव को हरसंभव मदद देगी।…