Headlines

Pakistan Champions Withdraw From WCL 2026


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सीजन-3 से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें भारतीय खिलाड़ियों से पिछले साल के विवाद पर लिखित माफी और इस बार हैंडशेक की सहमति शामिल थी।

WCL आयोजन समिति ने इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का पहला मैच तकनीकी कारणों से टाल दिया गया था। हालांकि, टीम के NOC का इंतजार किए जाने की बात सामने आ रही थी।

पिछले सीजन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह से दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच रद्द हुआ था।

फिर सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम अपने फैसले पर कायम रही। इसके चलते पाकिस्तान वॉकओवर के आधार पर फाइनल में पहुंचा था। हालांकि, फाइनल में उसे साउथ अफ्रीका से हार मिली थी। पिछले साल दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक भी नहीं हुआ था।

भारत-पाकिस्तान मैच भी रद्द

WCL सीजन-3 के आयोजकों ने पहले टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया था। इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच 10 अक्टूबर को होना था। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद यह मुकाबला अब नहीं होगा।

पाकिस्तान को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेलना था। यह मैच आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया।

शाहिद अफरीदी टीम के कप्तान थे

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को WCL के तीसरे सीजन में टीम की कप्तानी करनी थी। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती मैच के लिए UAE में भी नहीं थे। यह मैच बाद में तकनीकी कारणों से टाल दिया गया था। पाकिस्तान चैंपियंस WCL के पिछले दोनों सीजन में उपविजेता रही थी।

टीम के आधिकारिक बयान में NOC का जिक्र

पाकिस्तान चैंपियंस के आधिकारिक बयान में PCB की मांगों का जिक्र नहीं किया गया। टीम ने केवल NOC नहीं मिलने के कारण टूर्नामेंट से हटने की बात कही।

टीम ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, पाकिस्तान चैंपियंस को यह बताते हुए अफसोस है कि टीम मौजूदा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में हिस्सा नहीं ले पाएगी। यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जरूरी NOC जारी करने से इनकार कायम रखने के बाद लिया गया है।

टीम ने आगे कहा, “हम PCB के अधिकार और उसके फैसले का सम्मान करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *